India vs Usa: जब भी तमाम पंडित सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की सर्वश्रेष्ठ टी20 पारियों का जिक्र करेंगे, तो निश्चित तौर पर शनिवार को मुंबई के वानखेड़े में टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) के पहले ही मैच खेली 84 रन की पारी उनकी शीर्ष 5 पारियों में जरूर गिनी जाएगी. एक समय भारत ने 6 विकेट 77 पर गंवाए, तो लगा कि टीम इंडिया एक बार को शायद सौ का भी आंकड़ा न छू पाए, लेकिन सूर्या ने एक छोर पर नाबाद रहते हुए भारत को 9 विकेट पर वह 161 का स्कोर दिला दिया, जो एक समय बहुत ही दूर की कौड़ी दिखाई पड़ रहा था. सूर्या को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, तो इसी के साथ ही उन्होंने कोहली के विराट कारनामे पर पानी फेर दिया. इस प्लेयर ऑफ द मैच (POM) के साथ ही सूर्य इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द अवार्ड जीतने वाले बल्लेबाज बन गए.
सूर्या का विराट रिकॉर्ड
यादव ने अपने करियर में कुल मिलाकर टी20 में 17वीं बार प्लेयर ऑफ मैच का अवार्ड अपनी झोली में डाला. सूर्या ने कोहली को पछाड़ने के लिए विराट से कहीं ज्यादा मैच भी कम लिए. जहा सूर्या ने इस उपलपब्धि के लिए 105 मैच लिए, तो वहीं कोहली ने 125 मैचों में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है. इस मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (14, 159 मैच) तीसरे और अक्षर पटेल (8 बार 88 मैच) चौथे नंबर पर हैं. जाहिर है कि अब यहां से किसी भी भारतीय बल्लेबाज को यादव को पछाड़ने के लिए एवरेस्ट चढ़ने जैसा प्रयास करना होगा.
...पर विश्व कप में अभी भी कोहली का ही जलवा
समग्र रूप से सूर्यकुमार भले ही कोहली से प्लेयर ऑफ द मैच के मामले में आगे निकल गए हों, लेकिन जब बात टी20 विश्व कप की आती है, तो यादव के लिए कोहली को पछाड़ना खासा चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप है. टी20 में भारत के आंकड़ों पर गौर फरमाएं
POM खिलाड़ी
8 विराट कोहली (35 मैच)
4 सूर्यकुमार यादव (19 मैच)
3 युवराज सिंह (31 मैच)
3 आर. अश्विन (24 मैच)
3 रोहित शर्मा (47 मैच)
यह भी पढ़ें:
IND vs USA: 'माइंडलेस...', पठान ने भारतीय बल्लेबाजी को लेकर किया बड़ा कमेंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं