विज्ञापन

IND vs USA: 'माइंडलेस...', पठान ने भारतीय बल्लेबाजी को लेकर किया बड़ा कमेंट

India vs United States of America: टीम इंडिया एक समय बहुत ही ज्यादा संकट में थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने सानदार अर्द्धशतक से भारत को लड़ने लायक स्कोर दिला दिया.

IND vs USA: 'माइंडलेस...', पठान ने भारतीय बल्लेबाजी को लेकर किया बड़ा कमेंट
ICC Men's T20 World Cup 2026: पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान
X: social media

India V/S USA: अगर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) शनिवार को यूएसए (Ind vs USA) के खिलाफ नाबाद अर्द्धशतकीय पारी न खेलते तो  तस्वीर क्या होती, कोई भी सहजता से समझ सकता है, लेकिन बाकी बल्लेबाजों को क्या हुआ, यह एकदम समझ से परे है. और पूर्व ऑलराउंडर ने इन बल्लेबाजों को जोरदार लताड़ लगाते हुए उनकी बैटिंग को 'माइंडलेस बैटिंग (बिना दिमाग के बैटिंग)' करार  दिया है. इरफान पठान यह कमेंट तब किया, जब टीम इंडिया ने यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ पहले बैटिंग करेत हुए सिर्फ 77 रन पर 6 विकेट गंवा दिए. इस हालात को देखते हुए लग रहा था कि टीम इंडिया शायद एक बार को सौ का भी आंकड़ा न छू पाए, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव (Surakumar Yadav) ने संकट के समय सुपर से ऊपर पारी  खेलते हुए टीम इंडिया को 161 का स्कोर दिला दिया. 

पठान ने X पर मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब हालात विपरीत हों, तो आपको अपने कप्तान की ओर देखना पड़ता है. और सूर्यकुमार यादव एक सच्चे लीडर की तरह प्रदर्शन किया. क्या शानदार पारी है.'

वहीं, पठान ने बाकी बल्लेबाजों की खराब बैटिंग पर तीखा प्रहार करते हुए लिखा, इसको इस तरह बैटिंग को 'माइंडलेस बैटिंग' नाम देना होगा. पठान के इस कमेंट पर फैंस ने भी अपने कमेंट दिए. 

भारत की बैटिंग को लेकर पठान ने नाराजगी जाहिर की, तो ऐसे कमेंट भी आए. यह स्वाभाविक सी बात है.

इस फैन का कमेंट भी उसी बात की ओर इशारा कर रहा है, जिस शब्द का इस्तेमाल पठान ने आलोचना करते हुए कहा

ऐसे मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिले

यह भी पढ़ें:

IND vs USA: भारतीय धुरंधरों की इन 4 बड़ी बातों ने मैच से पहले ही यूएसए को किया पसीना- पसीना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com