विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2017

IND VS SL: 'ये पांच' रिकॉर्ड निकले रोहित शर्मा के बल्ले से

श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के बल्ले से एक ऐसा तूफान निकला जिसमें श्रीलंकाई पूरी तरह हत्थे से उखड़ गए

IND VS SL: 'ये पांच' रिकॉर्ड निकले रोहित शर्मा के बल्ले से
रोहित शर्मा की फाइल फोटो
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के बल्ले से एक ऐसा तूफान निकला जिसमें श्रीलंकाई पूरी तरह हत्थे से उखड़ गए. केएल राहुल और महेंद्र सिंह धोनी के सहयोग से बने विशाल 260 के स्कोर में रोहित शर्मा के बल्ले से एक नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड बह निकले. चलिए हम आपको बारी-बारी से इन सभी रिकॉर्डों से परिचय करा देते हैं. 
1. सबसे तेज 'टी-20 शतकधारी'
1. रोहित शर्मा (35 गेंद, बनाम श्रीलंका)
1. डेविड मिलर (द. अफ्रीका) (35 गेंद बनाम न्यूजीलैंड)
2. आरई लेवी (द. अफ्रीका) (46 बनाम विंडीज)
3. केएल राहुल (46 गेंद, बनाम विंडीज)

यह भी पढ़ें : IND vs SL: रोहित के तूफानी शतक के बाद कुलदीप-चहल की जोड़ी ने किया कमाल, टीम इंडिया 88 रन से जीती

2. एक साल में सबसे ज्यादा छक्कों में बने नंबर-1
1. रोहित शर्मा (64, 2017)
2. एबी डि विलियर्स (63, 2015)
3. क्रिस गेल (59, 2012)
4. शेन वॉटसन (57, 2011)
5. शाहिद आफरीदी (56, 2005)
 
3. भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्कों में तीसरी पायदान मिली.

1. महेंद्र सिंह धोनी (337)
2. सचिन तेंदुलकर (264)
3. रोहित शर्मा (257*)
4. युवराज सिंह (251)
5. सौरव गंगुली (247)
  4. टी-20 में दो शतक जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा (2 शतक)
2. बाकी 70 खिलाड़ी (2 शतक)


5. टी-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय 

1. रोहित शर्मा (16, बनाम ऑस्ट्रेलिया, वनडे में, साल 2013)
2. रोहित शर्मा (17, बनाम श्रीलंका, वनडे में, 2017)
3. महेंद्र सिंह धोनी (10, बनाम श्रीलंका, वनडे में साल 2005)
4. रोहित शर्मा (10, बनाम श्रीलंका, टी-20 में, साल 2017)


यह भी पढ़ें :  IND VS SL: जान लीजिए...यह है केएल राहुल की छक्कों की बारिश का 'सबसे बड़ा राज़'
 
VIDEO : दूसरा टी-20 मुकाबला जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी आपस में खुशी बांटते हुए 
 
रोहित शर्मा के बल्ले ने इस सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ जमकर आग उगली है. उम्मीद है कि रोहित का यह धमाल तीसरे टी-20 में ही नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका की धरती पर भी जारी रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com