विज्ञापन

IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने रचा इतिहास, बड़ा कारनामा, बने 94 साल के इतिहास में सिर्फ पहले विकेटकीपर

Dhruv Jurel's record century: कोलंबो में बनाए गए शतक के साथ ही ध्रुव जुरेल के छोटे से करियर का यह सिर्फ दूसरा शतक रहा

IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने रचा इतिहास, बड़ा कारनामा, बने 94 साल के इतिहास में सिर्फ पहले विकेटकीपर
Sri Lanka vs India: ध्रुव जुरेल ने शतक से टेस्ट इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली है

Dhruv Jurel's big record: श्रीलंका सीरीज से पहले एक बड़ी बहस इस बात को लेकर भी थी कि नंबर-6 पर सरफराज खान खेलेंगे या ध्रुव जुरेल. तमाम पूर्व क्रिकेटरों ने इस मामले में प्रबंधन के ध्रुव जुरेल के तरजीद देने की खासी आलोचना की थी. लेकिन उत्तर प्रदेश से आने वाले इस विकेटकीपर ने पहले मैच में अर्द्धशतक और फिर कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शतकीय पारी खेलकर गौतम एंड कंपनी के भरोसे को सही साबित करते हुए लंबे समय के लिए भारतीय टेस्ट XI में अपनी जगह पक्की कर ली. इसी के साथ ही ध्रुव भारत के टेस्ट इतिहास के करीब 94 साल के इतिहास में पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए, जिन्होंने देश के लिए बतौर बल्लेबाज खेलते हए शतक बनाया. नंबर-7 पर बैटिंग करते हुए ध्रुव जुरेल  9 चौकों और 2 छक्कों से बिना आउट हुए 115 रन की पारी खेली.

जुरेल के पहले और दूसरे शतक के बीच का अंतर

जुरेल ने अपना पहला शतक विंडीज के खिलाफ पिछले साल बनाया था. तब उन्होंने नंबर-5 पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हुए अहमदाबाद में 125 रन की पारी खेली थी, लेकिन कोलंबो में जुरेल बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं. और पहली पसंद के विकेटकीपर ऋषभ पंत हैं. और यही वह बात है, जो ध्रुव जुरेल को भारतीय टेस्ट इतिहास में वेरी-वेरी स्पेशल विकेटकीपर बनाती है. 

भारत के लिए कई विकेटकीपर जड़ चुके हैं शतक

टीम इंडिया के करीब 94 साल के इतिहास में फारुख इंजीनियर, बुद्धि कुंदरन से लेकर नयन मोंगिया, महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत सहित कई विकेटकीपरों ने शतक जड़े. सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में ऋषभ सबसे आगे हैं, जिन्होंने अभी तक अपने करियर में 8 शतक जड़े हैं.  लेकिन ध्रुव जुरेल जैसा काम पहले किसी और विकेटकीपर ने नहीं ही किया था. बहरहाल, इस शतक के बाद अब इसे सरफराज का दुर्भाग्य कहें या कुछ और, लेकिन इलेवन की रेस में जुरेल बहुत आगे निकल गए हैं.

(खबर जारी है..)


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhruv Chand Jurel, Sri Lanka Vs India 2026, India, Sri Lanka Vs India 08/15/2026 Slin08152026272145, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com