विज्ञापन

IND vs SL 2nd: चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट

कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन बारिश के चलते खेल जल्दी समाप्त हुआ था. चौथे दिन भी बारिश की आशंका है.

IND vs SL 2nd: चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट
IND vs SL 2nd: Rain set to spoil Action on Day 4

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के शुरुआती तीनों दिन बारिश ने दखल दिया. अब चौथे दिन भी खराब मौसम मैच का मजा किरकिरा कर सकता है. बुधवार को कोलंबो में मैच के दौरान बीच-बीच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मुकाबले के चौथे दिन श्रीलंका फॉलोऑन का खतरा टालने के इरादे से उतरेगा. मेजबान टीम को इससे बचने के लिए 39 रन की दरकार है, जबकि उसके पास सिर्फ 2 विकेट शेष हैं. तीसरे दिन की समाप्ति तक सोनल दिनुशा (85) और लाहिरू कुमारा (8) की नाबाद जोड़ी क्रीज पर टिकी हुई थी.

'एक्यूवेदर' के अनुसार, बुधवार को बारिश की 97 प्रतिशत आशंका है. इस दिन बीच-बीच में बारिश खेल को रोक सकती है. मंगलवार को यह आशंका 96 प्रतिशत थी और दोपहर में थोड़ी बारिश का खतरा था, लेकिन अगर अतिरिक्त समय को न गिना जाए तो खेल का लगभग एक घंटा कम हो गया.

चौथे दिन के लिए हर घंटे की बारिश की भविष्यवाणी सुबह-सुबह निराशाजनक तस्वीर दिखाती है. सुबह 6 बजे बारिश की आशंका 85 प्रतिशत है और सुबह 9 बजे (खेल शुरू होने के नए समय से 45 मिनट पहले) यह 75 प्रतिशत बनी हुई है. सुबह 11 बजे बारिश की आशंका 75 प्रतिशत, जबकि दोपहर 12 बजे 68 प्रतिशत और दोपहर 1 बजे 49 प्रतिशत नजर आ रही है. बारिश की आशंका दोपहर 2 बजे 56 प्रतिशत, 3 बजे 63 प्रतिशत, 4 बजे 45 प्रतिशत, 5 बजे 53 प्रतिशत और 6 बजे 45 प्रतिशत रहेगी.

कोलंबो में जारी इस मुकाबले में भारत ने देवदत्त पड्डिकल (117) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 115) के शतकों की मदद से अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की. इस पारी में असिथा फर्नांडो ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए. इसके जवाब में श्रीलंका ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 87 विकेट गंवाकर 265 रन बनाए. मेहमान टीम के लिए मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला है.

चौथे दिन कुल 98 ओवर फेंके जाने की उम्मीद है. हालांकि, बारिश की आशंका को मद्देनजर रखते हुए यह देखना होगा कि कितने ओवरों का खेल हो पाता. भारत की कोशिश श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर करने के बाद उन्हें पारी के अंतर से मात देना है.

यह भी पढ़ें: 'मैंने उसे जितना देखा है' राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी के तेजी से उभरने में एक बड़ी समस्या देखी

यह भी पढ़ें: तीसरे दिन भारत ड्राइविंग सीट, श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, लेकिन बड़ा सवाल, क्या धकेल पाएगी टीम इंडिया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com