विज्ञापन
4 years ago
गुवाहाटी:

India vs South Africa, 2nd T20I:  पिछले मैच में मेहमानों को आठ विकेट से मात देने के बाद टीम रोहित तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराने के साथ ही तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया. जीत के साथ भारत 2-0 की अजेय बढ़त पर है. मतलब सीरीज जीत उसने सुनिश्चित कर ली और बस यहां से स्कोरलाइन तय होनी है, जो इंदौर में खेले जाने वाले आखिरी टी20 मुकाबले से तय हो जाएगी कि भारत मेहमानों का 3-0 से सफाया कर पाता है या नहीं. कुछ दिन पहले ही टीम रोहित ने कंगारुओं को 2-1 से मात दी थी. गुवाहाटी में भारत से मिले विशाल 238 रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब दूसरा ओवर खत्म होने से पहले ही उसे दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. कप्तान बवुमा और रोसोव दोनोें ही खाता नहीं खोल सके. ऐसे झटकों से कोई भी टीम मानसिक रूप से टूट जाती, लेकिन विकेटकीपर डिकॉक (नाबाद 69 रन, 48 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) और डेविड मिलर (नाबाद 106 रन, 47 गेंद, 8 चौके, 7 छक्के) ने मिलकर दिखाया कि यह दक्षिण अफ्रीकी टीम वैसी नहीं है, जैसी पिछले मैच में दिखायी पड़ी थी. पिछले कई मैचों में फ्लॉप रहे मिलर ने फॉर्म में वापसी के लिए बिल्कुल सही मैच चुना. वह भले ही दक्षिण अफ्रीका को मैच नहीं जिता सके, लेकिन उन्होंने दिल जरूर जीता. किलर मिलर के नाम से मशहूर मिलर ने प्रचंड शॉट लगाए, लेकिन स्कोर इतना ज्यादा बड़ा था भारत का कि मेहमान टीम जीत से 17 रन दूर रह गयी. कोटे के 20 ओवरो में दक्षिण अफ्रीका 3 विकेट पर 221 रन ही बना सकी. केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

SCORE BOARD

पहली पाली में पहले न्योता पाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत  के लिए 238 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. दक्षिण अफ्रीका से न्योता पाने के बाद भारत के दोनों ओपनर केएल राहुल (57 रन, 28 गेंद 5 चौके, 4 छक्के) और कप्तान रोहित शर्मा (43 रन, 37 गेंद, 7 चौके, 1 छ्क्का) ने बेहतरन शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की, तो वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली (नाबाद 49 रन, 28 गेंद, 7 चौके, 1 छ्क्के) ने भी फॉर्म दिखायी, लेकिन अगर भारत दो सौ के पार पहुंचकर एक चैलेंजिंग स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा, तो उसकी सबसे बड़ी वजह सूर्यकुमार यादव (61 रन, 22 गेंद, 5 चौके, 5 छक्के) रहे, जिन्होंने एक अलग ही स्तर की बल्लेबाजी की. और इसका असर यह रहा कि भारत कोटे के 20 ओवरों में 3 विकेट पर 237 रनों तक पहुंचने में कामयाब रहा. इस विशाल स्कोर का दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती झटकों के बावजूद साहसिक अंदाज में पीछा किया, लेकिन स्कोर इतना बड़ा था कि 237 को पार पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल था. इतना बड़ा स्कोर होने के बावजूद भारतीय गेंदबाजी एक बार फिर से बड़ी चिंता के रूप में सामने आयी.  

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पिछले मैच की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका टीम में एक बदलाव किया. मैच में खेलीं दोनों देशों की फाइनल XI इस प्रकार रहीं:

1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. केएल राहुल 3. विराट कोहली 4.  सूर्यकुमार यादव 5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 6. दिनेश कार्तिक 7. अक्षर पटेल 8. रविचंद्रन अश्विन 9. हर्षल पटेल 10. दीपक चाहर 11. अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका: 1. टेंबा बावुमा (कप्तान) 2. क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर) 3. रिले रोसोव 4. एडेन मार्कराम 5. डेविड मिलर 6. ट्रिस्टन स्टब्बस 7. वायने पार्नेल 8. केशव महाराज 9. कैगिसो रबाडा 10. एनरिच नॉर्किया 11. लुंगी एंगिडी

India vs South Africa, 2nd T20I  Live Cricket Score, Commentary: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, Quinton De Kock, India Vs South Africa 10/02/2022 Insa10022022214863, Barsapara Cricket Stadium Guwahati, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com