विज्ञापन

IND vs SA, T20 World Cup: गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा! भारत को मिली हार का असली मुजरिम कौन? 

T20 World Cup 2026, IND vs SA : भारत को अपने दोनों मैच जीतने होंगे और साथ ही रन रेट पर भी ध्यान देना होगा, तभी भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बना पाने में सफल रहेगी.

IND vs SA, T20 World Cup: गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा! भारत को मिली हार का असली मुजरिम कौन? 
Gautam Gambhir, IND vs SA: हार का असली वजह क्या है !

What is the real reason for the defeat, T20 World Cup 2026:  सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रन से हार का सामना करना पड़ा है. हार के बाद फैन्स काफी निराश हैं, इस हार ने भारत के लिए आगे का समीकरण मुश्किल बना दिया है. अब भारत को अपने दोनों मैच जीतने होंगे और साथ ही रन रेट पर भी ध्यान देना होगा. वहीं, साउथ अफ्रीका से मिली इस हार का असली कारण क्या है. इसको लेकर भी बहस तेज हो गई है. ऐसे में जानते हैं आखिर इस मैच में मिली हार का असली मुजरिम कौन है. 

ये भी पढ़ें- IND vs SA, T20 World Cup: अहमदाबाद में इन 5 वजहों से हारी टीम इंडिया, गावस्कर ने बताया कहां हुई चूक

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानें पूरा गणित

गौतम गंभीर

क्या टीम इंडिया का रणनीति फ्लॉप है. दरअसल, भारतीय इलेवन में बाएं हाथ के बल्लेबाज ज्यादा हैं जिसके कारण अब सवाल उठ रहे हैं. मोहम्मद कैफ ने भी पोस्ट शेयर कर इस बात का इशारा किया है. कैफ ने माना है कि टीम में ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज जिससे विरोधी खेमा ऑफ स्पिनर के साथ रणनीति बना रहा है, गंभीर की इस रणनीति ने विरोधी खेमा को भारत के खिलाफ अचूक रणनीति बनाने का मौका दिया है. दूसरी ओर अक्षर पटेल को इलेवन में शामिल करने को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं .यही नहीं असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने माना कि अक्षर पटेल को बाहर रखने वाला यह फैसला आसान नहीं था. हार के बाद उन्होंने कहा, "हमने XI के बारे में सोचने में बहुत समय बिताया," उन्होंने बताया कि थिंक टैंक ने मैच-अप पर ध्यान दिया था - खासकर साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर से खतरे पर..और एक ऐसा बॉलर चाहते थे जो पावरप्ले में अच्छा खेल सके. सुंदर उस हिसाब से फिट बैठते थे. लेकिन सुंदर न तो बल्ले से अच्छा कर पाए और न ही गेंदबाजी से मैच में कोई कमाल कर पाए. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 
 

अभिषेक शर्मा

लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर भी अब सावल खड़े हो रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि गौतम गंभीर को अब थोड़े समय के लिए अभिषेक को इलेवन से बाहर रखकर संजू सैमसन को मौका देना चाहिए. अभिषेक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 12 गेंद पर 15 रन की पारी खेली, उनके शॉट में वह बात नजर नहीं आई थी जिसके लिए वो जाने जाते हैं. कई फैन्स का भी मानना है कि यहां अब अभिषेक को ब्रेक लेने की जरूरत है 

तिलक वर्मा

क्या तिलक वर्मा का न परफॉर्म कर पाना मैच का टर्निंग प्वाइंट था. तिलक वर्मा  मैच में केवल 1 रन ही बना सके हैं. कोई लोगों ने माना है कि अब तिलक की जगह संजू सैमसन को मौका मिलना चाहिए. भारत की प्लेइंग इलेवन में टॉप-थ्री में सभी लेफ्ट हैंडर्स हैं और विरोधी खेमा ऑफ स्पिनरों  के जरिए भारतीय बल्लेबाजों को बेजान कर रहा है, अब समय आ गया है कि टीम में संजू सैमसन को मौका दिया जाए. 

हार का असली मुजरिम कौन ?'

अब सवाल उठता है कि हार का असली मुजरिम कौन है लेकिन जहां तक रणनीति का सवाल है कि भारतीय टीम यहां फेल हो गई है. बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ज्यादा इस्तेमाल करना भारत की हार का एक अहम कारण बन रहा है. भारत को अब इस रणनीति पर काम करने की दरकार है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com