चेतेश्वर पुजारा (सदस्य, भारतीय क्रिकेट टीम)
- चेतेश्वर पुजारा ने खोला 54वींं गेंद पर खाता
- इंग्लैंड के जॉन मरे (79 गेंद) हैं पहले नंबर पर
- अनचाहे रिकॉर्ड में चौथे बल्लेबाज बने पुजारा, साथियों ने की खिंचाई
नई दिल्ली:
जब रन नहीं बन रहे होते हैं, तो आप कितना भी नेट अभ्यास क्यों न कर लो, यह आपके कॉन्फिडेंस पर वार करता ही करता है. कुछ ऐसा ही आज टीम इंडिया की अगली दीवार कहे जा रहे चेतेश्वर पुजारा के साथ मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में तीसरे टेस्ट के पहले दिन हुआ. चेतेश्वर पुजारा के अंदाज को देखकर ऐसा लगा कि वह बुधवार को अनचाहा इतिहास रच कर ही मानेंगे! लेकिन ऐसा नहीं ही हो सका. पुजारा ने जूझने के बाद खुद को अनचाहे रिकॉर्ड से तो बचा लिया, लेकिन आठ बल्लेबाजों से खुद को नहीं बचा सके.
पुजारा को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के जल्द ही आउट होने के बाद जोहांसबर्ग टेस्ट के पहले दिन बहुत ही जल्द ही बैंटिंग के लिए मैदान पर उतरना पड़ा. और पुजारा ने जल्द ही अंगद की तरह पिच पर अपने पैर गड़ा दिए! लेकिन पुजारा के पैर पिच पर इतने ज्यादा धंस गए के निकलने का नाम ही नहीं ले रहे थे. ऐसा लग रहा था कि पुजारा जोहांसबर्ग में अनचाहा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. बता दें कि किसी बल्लेबाज का अपना खाता खोलने से पहले सबसे ज्यादा गेंद खेलने का इंग्लैंड के जॉन मरे (79) गेंद हैं, यह रिकॉर्ड उन्होंने 1962-63 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई एशेज सीरीज में बनाया था. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ज्यॉफ एलॉट (77 गेंद) हैं. यह रिकॉर्ड उन्होंने साल 1999 में ऑकलैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था.
यह भी पढ़ें : IND vs SA: वीरेंद्र सहवाग ने साधा विराट कोहली पर निशाना, कहा- टीम में ऐसा कोई नहीं, जो कप्तान को गलती बता सके
बहरहाल सभी क्रिकेटप्रेमियों को लग रहा था कि पुजारा इस अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन वह इससे बचने में कामयाब रहे. और जब पुजारा ने अपना पहला रन लिया, तो ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी साथी खिलाड़ियों ने मुस्कान के साथ ताली बजाकर पुजारा का स्वागत किया. पुजारा ने भी मुस्कान के साथ ही खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया.
यह भी पढ़ें : IND vs SA: कोच रवि शास्त्री की इस राय से सहमत नहीं हैं कप्तान विराट कोहली, कही यह बात...
बहरहाल पुजारा इस मामले में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं. और उन्होंने पिच पर उतरने के बाद पहला रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के रिचर्ड एलिसन (52 गेंद), छठे पर इंग्लैंड के पीटर सच (51 गेंद), सातवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पॉल शेहन (44 गेंद), आठवें पर पाकिस्तान के वसीम पारी (43 गेंद), नौवें ऑस्ट्रेलिया के माइक व्हिटनी (42) और 10वें नंबर पर काबिज शोएब अख्तर (42 गेंद) से अपने रिकॉर्ड को बेहतर नहीं ही कर सके.
VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद विराट कोहली का अंदाज.
बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने 54वीं गेंद पर खाता खोलकर इस अनचाहे रिकॉर्ड के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (55 गेंद) हैं.
At Lunch on Day 1 of the 3rd Test India are 45/2 (Virat 24*, Pujara 5*)
— BCCI (@BCCI) January 24, 2018
Follow the game here - https://t.co/ixhjf9zV0h #SAvIND #FreedomSeries pic.twitter.com/Z3f52Yjez6
पुजारा को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के जल्द ही आउट होने के बाद जोहांसबर्ग टेस्ट के पहले दिन बहुत ही जल्द ही बैंटिंग के लिए मैदान पर उतरना पड़ा. और पुजारा ने जल्द ही अंगद की तरह पिच पर अपने पैर गड़ा दिए! लेकिन पुजारा के पैर पिच पर इतने ज्यादा धंस गए के निकलने का नाम ही नहीं ले रहे थे. ऐसा लग रहा था कि पुजारा जोहांसबर्ग में अनचाहा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. बता दें कि किसी बल्लेबाज का अपना खाता खोलने से पहले सबसे ज्यादा गेंद खेलने का इंग्लैंड के जॉन मरे (79) गेंद हैं, यह रिकॉर्ड उन्होंने 1962-63 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई एशेज सीरीज में बनाया था. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ज्यॉफ एलॉट (77 गेंद) हैं. यह रिकॉर्ड उन्होंने साल 1999 में ऑकलैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था.
यह भी पढ़ें : IND vs SA: वीरेंद्र सहवाग ने साधा विराट कोहली पर निशाना, कहा- टीम में ऐसा कोई नहीं, जो कप्तान को गलती बता सके
बहरहाल सभी क्रिकेटप्रेमियों को लग रहा था कि पुजारा इस अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन वह इससे बचने में कामयाब रहे. और जब पुजारा ने अपना पहला रन लिया, तो ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी साथी खिलाड़ियों ने मुस्कान के साथ ताली बजाकर पुजारा का स्वागत किया. पुजारा ने भी मुस्कान के साथ ही खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया.
यह भी पढ़ें : IND vs SA: कोच रवि शास्त्री की इस राय से सहमत नहीं हैं कप्तान विराट कोहली, कही यह बात...
बहरहाल पुजारा इस मामले में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं. और उन्होंने पिच पर उतरने के बाद पहला रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के रिचर्ड एलिसन (52 गेंद), छठे पर इंग्लैंड के पीटर सच (51 गेंद), सातवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पॉल शेहन (44 गेंद), आठवें पर पाकिस्तान के वसीम पारी (43 गेंद), नौवें ऑस्ट्रेलिया के माइक व्हिटनी (42) और 10वें नंबर पर काबिज शोएब अख्तर (42 गेंद) से अपने रिकॉर्ड को बेहतर नहीं ही कर सके.
VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद विराट कोहली का अंदाज.
बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने 54वीं गेंद पर खाता खोलकर इस अनचाहे रिकॉर्ड के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (55 गेंद) हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Cheteshwar Arvind Pujara