विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2018

IND VS SA 1st T20: महेंद्र सिंह धोनी के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर किसी का ध्यान ही नहीं गया!

धोनी का यह रिकॉर्ड अपने आप में बताता है कि वह दिग्गजों विकेटकीपरों में शुमार सैयद किरमानी, किरन मोरे और नयन मोंगिया से कम नहीं हैं

IND VS SA 1st T20: महेंद्र सिंह धोनी के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर किसी का ध्यान ही नहीं गया!
महेंद्र सिंह धोनी
  • विकेट के पीछे धोनी का धमाल
  • धोनी आगे, अब संगाकारा पीछे
  • टी-20 इंटरनेशनल में भी माही हैं सबसे कामयाब विकेटकीपर
नई दिल्ली: मेहमान भारत ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर वन-डे सीरीज में मेजबान टीम को 5-1 से रौंदने के बाद टी-20 सीरीज की शुरुआत भी धमाके के साथ करते हुए पहले मैच में 28 रन से शानदार जीत हासिल की. जीत के हीरो गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन रहे, लेकिन इसी मैच में विकेटकीपर तथा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसकी तरफ ज़्यादा प्रशंसकों का ध्यान तक नहीं गया. 
  तीन टी-20 मैचों की सीरीज़ के जोहानिसबर्ग में खेले गए पहले मैच में धोनी ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले विकेटकीपर के रूप में श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर कुमार संगकारा को पछाड़ा. महेंद्र सिंह धोनी ने अपना रिकॉर्डतोड़ 134वां कैच रीजा हेंड्रिक्स का लपका, जो भुवनेश्वर कुमार की एक गेंद को बल्ले के किनारे से छू बैठे थे. संगकारा ने अपने 133 कैच 254 मैचों में लपके हैं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी को इस कारनामे को अंजाम देने में कुछ ज़्यादा वक्त लगा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया यह मैच धोनी के करियर का 275वां टी-20 मैच था.

यह भी पढ़ें :  IND vs SA 1st T20: इस 'डर' से भारत की जीत से पहले ही विराट कोहली ने छोड़ दिया मैदान, सामने आई बड़ी वजह

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारत के ही दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने 227 मैचों में 123 कैच लपके हैं, और चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः 211 मैचों में 115 कैच लपकने वाले पाकिस्तान के कामरान अकमल तथा 168 मैचों में 108 कैच लेने वाले वेस्ट इंडीज़ के दिनेश रामदीन हैं.

VIDEO : सेंचुरियन टेस्ट में शतक बनाने के बाद विराट कोहली
वैसे, 87 मैचों में 77 शिकारों के साथ धोनी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट में दुनिया में सबसे आगे हैं. वैसे भारतीय विकेटकीपर ने सभी फॉरमैटों में कुल मिलाकर 495 मैचों में 775 शिकार किए हैं, और वह दुनियाभर के विकेटकीपरों में मार्क बाउचर तथा एडम गिलक्रिस्ट के बाद तीसरे स्थान पर हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com