विज्ञापन

IND vs PAK: स्पिन ट्रैक पर वरुण चक्रवर्ती ने उड़ाई पड़ोसियों की नींद, ये 2 बड़े कारनामे देख थर-थर कांप रहा पाकिस्तान

India spinner Varun Chakravarthy working on new variations: वरुण चक्रवर्ती एक मिस्ट्री स्पिनर से एक सटीक गेंदबाज बन गए हैं, जो स्पीड और कंट्रोल पर फोकस करते हैं, और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंडीशन के हिसाब से खुद को ढालते हैं.

IND vs PAK: स्पिन ट्रैक पर वरुण चक्रवर्ती ने उड़ाई पड़ोसियों की नींद, ये 2 बड़े कारनामे देख थर-थर कांप रहा पाकिस्तान
IND vs PAK, Varun Chakravarthy: वरुण चक्रवर्ती आज करेंगे कमाल

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. इस मैच में सबकी नजर वरुण चक्रवर्ती पर होगी. वरुण अपनी गुगली, साइडस्पिन के साथ लेगब्रेक, ओवरस्पिन के साथ लेगब्रेक, कैरम बॉल और सीम-अप  वैरिएशन के लिए जाने जाते हैं. वरुण की गेंदबाजी को पढ़ पाना मुश्किल है. ऐसे में आज जब पाकिस्तानी बल्लेबाज वरुण के सामने होंगे तो मैच का रोमांच चरम पर होगा. सभी को उम्मीद है कि वरुण के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाज घुटने टेक देंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों वरुण ने उड़ाई पाकिस्तानियों की नींद

वरुण चक्रवर्ती एक मिस्ट्री स्पिनर से एक सटीक गेंदबाज बन गए हैं, जो स्पीड और कंट्रोल पर फोकस करते हैं, और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंडीशन के हिसाब से खुद को ढालते हैं. उन्होंने पिछले साल भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी और एक गेंदबाज के तौर पर परिपक्व भी हुए हैं. 

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से अबतक सबसे ज्यादा विकेट

वरुण की गेंदबाजी में जो विस्तार हुआ है उसका ताजा उदाहरण उनके आंकड़े हैं. साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से वरुण ने 61 विकेट लिए हैं जो फुल मेंबर गेंदबाज के तौर पर सबसे ज्यादा है. उनका 11.1 का स्ट्राइक रेट किसी भी फुल-मेंबर गेंदबाज का दूसरा सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट है, जिसने कम से कम 300 गेंदें फेंकी हों, जो ब्रैड इवांस के 11.0 से थोड़ा ही पीछे है. भले ही बैट्समैन उन्हें डिफेंसिव तरीके से खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वरुण ने उन्हें आउट करने के तरीके ढूंढ लिए हैं.

बीच के ओवरों में बरपाते हैं कहर

वरुण का सबसे बड़ा असर बीच के ओवरों में आया है. 2024 की शुरुआत से सभी T20 मैचों में, उन्होंने 7.55 की इकॉनमी रेट और 15.48 के औसत के साथ 7 से 16 ओवर में 81 विकेट लिए हैं. इस फेज़ में 40 विकेट के कट-ऑफ के साथ, उनका 12.30 का स्ट्राइक रेट सभी बॉलर्स में सबसे कम है बता दें कि Varun Chakaravarthy ने अबतक 38 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 63 विकेट लिए हैं. वहीं, आईपीएल में वरुण ने 100 विकेट ले चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर आमने-सामने

IND vs PAK: गौतम गंभीर का ‘मास्टरप्लान', पड़ोसी की 5 कमजोरियों पर निशाना, धुआं-धुआं हो जाएगा पाकिस्तान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com