विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2022

Ind vs Pak: वसीम अकरम ने पकड़ी बाबर की गलती, पूर्व पेसर बोले कप्तान की इस गलती से पाकिस्तान ने गंवाया मैच

Asia Cup 2022, IND vs PAK: इस हार पर अकरम ने स्टार-स्पोर्ट्स चैनल पर बातचीत में कहा कि बाबर कप्तानी में बड़ी चूक कर गया.उन्होंने कहा कि यह टी20 के लिए पिच मुझे बहुत पसंद आयी. मुझे पेसरों का बाउंसर फेंकना और उनका विकेट चटकाना खासा पसंद आया

Ind vs Pak: वसीम अकरम ने पकड़ी बाबर की गलती, पूर्व पेसर बोले कप्तान की इस गलती से पाकिस्तान ने गंवाया मैच
Ind vs Pak: वसीम अकरम बाबर की गलती से खुश नहीं हैं
  • मोहम्मद नवाज को लेकर गलती की बाबर ने-अकरम
  • भारत ने दी पाकिस्तान को 5 विकेट से मात
  • हार्दिक ने छीन लिया रविवार को पाकिस्तान से मैच
नई दिल्ली:

जैसा कि हमेशा होता आया है कि भारत के हाथों पांच विकेट से पिटने के बाद पाकिस्तान  जनमानस और पूर्व क्रिकेटरों में खासा रोष है. पूर्व दिग्गज हार के पीछे कोई कारण बता रहे हैं, तो कोई कुछ बता रहा है. अब दिग्गज वसीम अकरम ने हार के लिए उस बड़ी गलती की ओर इंगित किया है, जिसके कारण पाकिस्तान को एशिया कप (Asia Cup 2022) के उद्घाटक मुकाबले में रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंह की खानी पड़ी. पांचवें विकेट के लिए हार्दिक और जडेजा ने 52 रन जोड़े, तो आखिरी पलों में हार्दिक  के प्रचंड प्रहार ने पाकिस्तान को डुबो दिया.

यह भी पढ़ें: “मेरे को तो छक्का मारना ही था..”, हार्दिक पांड्या ने रविंद्र जडेजा से मैच के बाद की खास बातचीत-Video

इस हार पर अकरम ने स्टार-स्पोर्ट्स चैनल पर बातचीत में कहा कि बाबर कप्तानी में बड़ी चूक कर गया.उन्होंने कहा कि यह टी20 के लिए पिच मुझे बहुत पसंद आयी. मुझे पेसरों का बाउंसर फेंकना और उनका विकेट चटकाना खासा पसंद आया. यह बहुत ही रोमांचक मैच था, जिसने दोनों तरफ के प्रशंसकों की सांसें अटका दीं, लेकिन पाकिस्तान के पहलू से कहूं, तो बाबर ने एक गलती की. अकरम बोले कि बाबर को नवाज से 13वां या 14वां ओवर करवाना चाहिए था. वह नवाज को बाद में खासा देर से लाए. आप स्पिनर से आखिरी तीन या चार ओवरों में गेंदबाजी नहीं करा सकते. खासकर रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ. 

वास्तव में यह नवाज ही थे, जिन्होंने नियमित अंतराल पर कोहली और रोहित शर्मा के विकेट चटकाकर भारत को ट्रैक से उतार दिया था. नवाज ने इन दोनों को सात गेंदों के भीतर आठवें ओवर की आखिरी और दसवें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया. और इसके बाद बाबर ने उन्हें आक्रमण से हटा लिया था और बाबर ने आखिरी ओवरों के लिए बचाकर रखा और यही बात अकरम को पसंद नहीं आयी. और अकरम के हिसाब से यही वह एरिया रहा जहां बाबर चूक गए.   

नवाज के बारे में अकरम ने कहा कि वह बहुत ही चालाक बॉलर है. उसने सीधी गेंदें फेंकी और कई बार बल्लेबाजों के अंदरूनी किनारे लिए. बहरहाल, भारत ने अच्छी क्रिकेट खेली और उन्हें बधाई, लेकिन मुझे पाकिस्तानी गेंदाबज दहानी ने प्रभावित किया. पूर्व पेसर बोले कि दहानी अपना तीसरा या चौथा, जबकि नसीम शाह करियर का पहला मैच खेल रहे थे. और इन्हे मिलाकर हैरिस सोहेल ने दिल से बेहतरीन प्रयास किया. आप कह सकते हैं कि जहां तक पाकिस्तानी गेंदबाजी का सवाल है, तो उसका भविष्य अच्छा है. 

यह भी पढ़ें:

हार्दिक ने छक्का मारकर पाकिस्तान से छीना मैच, देखकर पंड्या की वाइफ की खुशी पहुंची सांतवें आसमान पर, यूं किया रिएक्ट

बाबर आजम को सरेंडर करवाने वाले भुवनेश्वर ने बताया, पाकिस्तानी कप्तान को आउट करने के बाद कैसा था रिएक्शन

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wasim Akram, Mohammad Babar Azam, Asia Cup 2022, India Vs Pakistan 08/28/2022 Inpk08282022215316, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com