विज्ञापन

IND vs PAK: भारत ने 61 रनों से पीटा, अब पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सुपर-8 में? जानें क्या है गणित

Pakistan Super-8 Equation, T20 World Cup 2026: भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया और इस जीत के बाद टीम इंडिया ने जहां सुपर-8 का टिकट हासिल कर लिया है, जबकि पाकिस्तान का सुपर-8 का समीकरण मुश्किल हो गया है.

IND vs PAK: भारत ने 61 रनों से पीटा, अब पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सुपर-8 में? जानें क्या है गणित
How Can Pakistan Qualify for Super-8
  • भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है.
  • टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जीत-हार का रिकॉर्ड आठ मुकाबलों में आठ-एक किया है.
  • भारत तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच चुका है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Pakistan Super-8 Scenario, T20 World Cup 2026:  कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. टीम इंडिया ने इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना जीत-हार के रिकॉर्ड को 8-1 कर दिया है. भारत जहां सुपर-8 में पहुंच गया है. वहीं पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है. इस जीत के बाद भारत अंक तालिका में पहले स्थान पर है, वहीं पाकिस्तान तीसरे स्थान पर खिसक गया है. 

जीत के साथ पहले स्थान पर पहुंचा भारत

ग्रुप ए में मौजूद टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. भारत के 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं. भारत का नेट रन रेट +3.050 का है. वहीं पाकिस्तान अब तीसरे स्थान पर खिसक गया है. पाकिस्तान के 3 मैचों में 2 जीत और एक हार के बाद 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.403 का है. दूसरे स्थान पर यूएसए हैं. अमेरिका के 4 मैचों में 2 जीत और दो हार के बाद 4 अंक हैं. जबकि प्वॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर नीदरलैंड्स हैं. वहीं नामीबिया आखिरी स्थान पर है. 

कैसे पहुंचेगा सुपर-8 में पाकिस्तान?

पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए अब अपने आखिरी मैच में हर हाल में जीत चाहिए होगी. उसका आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ 18 फरवरी को है. पाकिस्तान अगर इस मैच में जीत जाता है तो वह सुपर-8 का टिकट हासिल कर लेगा. जबकि अमेरिका रेस से बाहर हो जाएगा.  लेकिन अगर पाकिस्तान को इस मैच में हार मिली तो पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगा. और ग्रुप ए से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम अमेरिका होगी. पाकिस्तान का यह मैच अगर बारिश के कारण रद्द होता है तो भी वह सुपर-8 में पहुंच जाएगी. 

भारत ने 61 रनों से धोया

रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीम इंडिया को महज 1 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (0) के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया. ईशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 88 के स्कोर तक पहुंचा दिया. ईशान 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर आउट हुए.

यहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन, जबकि शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए. सूर्या 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में 11 रन की नाबाद पारी खेली. पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट निकाला.

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को पारी की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) के रूप में बड़ा झटका लगा. उस समय तक पाकिस्तान का खाता भी नहीं खुल सका था. इसके बाद टीम ने 13 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए. यहां से उस्मान खान ने बाबर आजम (5) के साथ चौथे विकेट के लिए 21 रन जुटाए, जबकि शादाब खान (14) के साथ 39 रन की साझेदारी की, लेकिन 73 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरते ही टीम लड़खड़ा गई.

उस्मान खान ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 शिकार किया.

यह भी पढ़ें: Ind vs Pak: फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाकिस्तान का नतीजा एक ही रहेगा- अमित शाह

यह भी पढ़ें: कोनो बोलतई रे... कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, बिहार में चौक पर चल रही 'फैंस कमेंट्री' दिल जीत लेगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com