न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (kane Williamson) ने भारत को 10 विकेट से मात देने वाली अपनी टीम की जमकर प्रशंसा की है. विलियमसनन ने कहा, "चार दिन तक हमने बेहतरीन प्रयास किया. हम जानते हैं कि भारतीय टीम पूरे विश्व में कितनी मजबूत है. पहली पारी का प्रयास और इसके बाद प्रतिस्पर्धी स्कोर, निचले क्रम ने जो रन बनाए वो हमें बढ़त दिलाने में काफी अहम रहे." भारत के अनुभवी गेंदबाज, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने दूसरी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट झटके. साउदी ने इस मैच में कुल मिलाकर नौ विकेट लिए जबकि बोल्ट ने पांच विकेट लिए. साउदी को मैन ऑफ द मैच मिला.
That's that from the Basin Reserve as New Zealand win the 1st Test by 10 wickets and register their 100th Test win.
— BCCI (@BCCI) February 24, 2020
Scorecard - https://t.co/Jo6w0HOybN #NZvIND pic.twitter.com/N9nxwVH0no
यह भी पढ़ें: फाफ डुप्लेसिस और डेविड मिलर ने 'मिलकर' असंभव से कैच को बनाया संभव, देखें VIDEO
विलियमसन ने कहा, "मैच के पहले दिन हम नहीं जानते थे कि पिच से क्या उम्मीद रखनी चाहिए क्योंकि पहले इतनी हवा नहीं चल रही थी, गेंद स्विंग भी ज्यादा ले रही थी. गेंदबाज शानदार थे, लेकिन यह सही मायनों में टीम प्रयास था." पदार्पण मैच खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज कायले जेमिसन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में चार विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: डेविड वॉर्नर का अर्धशतक बेकार, रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका से हारा ऑस्ट्रेलिया..
कप्तान ने इस गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा, "जेमिसन ने इस पूरे ग्रीष्मकाल में शानदार प्रदर्शन किया, सफेद गेंद से भी उन्होंने अहम योगदान दिया. उन्होंने टीम की सफलता में कई तरह से योगदान दिया इसलिए उनका पदार्पण शानदार रहा." उन्होंने कहा, "साउदी की मानसिकता अपने आप को साबित करने की नहीं थी. वह गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करना चाहते थे. बोल्ट के दूसरे छोर पर रहने से उन्हें फायदा मिला"
VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी.
साउदी ने कहा, "यह शानदार जीत है, हमने एक बेहतरीन टीम को हराया है. घर में वापसी करते हुए हमने अच्छी जीत हासिल की है. एक गेंदबाजी ईकाई के तौर पर 20 विकेट लेना, इस तरह का प्रयास संतोषजनक है. विकेट में काफी कुछ था, हवा से भी फायदा मिला. गेंद ने भी हरकत की."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं