विज्ञापन

फाइनल में अर्शदीप का डेरिल मिचेल से पंगा- VIDEO, गुस्से में लाल कीवी खिलाड़ी को समझाते दिखे कप्तान सूर्या

Arshdeep Singh Daryl Mitchell VIDEO: ICC T-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के बीच मैदान में बहस हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर और टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को बीच में आना पड़ा.

फाइनल में अर्शदीप का डेरिल मिचेल से पंगा- VIDEO, गुस्से में लाल कीवी खिलाड़ी को समझाते दिखे कप्तान सूर्या
फाइनल मैच में अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच हल्की बहस हुई.
  • टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के बीच विवाद हुआ.
  • डेरिल मिचेल ने अर्शदीप की गेंद पर दो लगातार छक्के लगाए थे और बाद में विवादित घटना हुई.
  • अर्शदीप ने गुस्से में गेंद तेजी से स्टंप्स की ओर फेंकी, जो डेरिल मिचेल की जांघ पर लगी थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND Vs NZ T20 WC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में अर्शदीप सिंह का कीवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल से पंगा हो गया. यह वाकया भारतीय गेंदबाजी के दौरान 11वें ओवर में हुआ. इस ओवर में डेरिल मिचेल के सामने अर्शदीप सिंह बॉलिंग कर रहे थे. मिचेल ने अर्शदीप की गेंद पर दो लगातार छक्के लगाए. इसके कुछ गेंदों बाद मिचेल ने एक गेंद को रोकने की कोशिश की, जो लुढ़कते हुए अर्शदीप के पास गई, इसके बाद अर्शदीप अपना आपा खो बैठे और उन्होंने गेंद को बड़ी तेजी से स्टंप्स की तरफ फेंका, जो मिचेल की जांग पर जा लगी. इसके बाद न्यूजीलैंड के उप-कप्तान डेरिल मिचेल गुस्से से आग बबूला हो गए.

गुस्से से लाल मिचेल अर्शदीप पर चिल्लाते दिखे

गुस्से से लाल मिचेल अर्शदीप पर चिल्लाते दिखे. इसके बाद बीच-बचाव के लिए कप्तान सूर्या को बीच क्रीज पर आना पड़ा. कप्तान सूर्या ने कीवी उप कप्तान डेरिल मिचेल से बात की, उन्हें समझाया. अंपायर को बीच में आकर अर्शदीप से बात करनी पड़ी. अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

बाद में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को लगाया गले

इस वायरल वीडियो को देखकर लोग अर्शदीप से गुस्से को कंट्रोल रखने की अपील कर रहे हैं. कप्तान सूर्या और अंपायर के समझाने के बाद अर्शदीप और डेरिल मिचेल ने एक-दूसरे को गले भी लगाया.

कप्तान और अंपायर के समझाने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाया.

कप्तान और अंपायर के समझाने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाया.

विवाद के बाद 13वें ओवर में आउट हुए डेरिल मिचेल

इसके इसके ओवर बाद 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवाया. यहां डेरिल मिचेल 17 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अक्षर पटेल ने ईशान किशन के हाथों कैच कराया. अक्षर को तीसरा विकेट मिला है. न्यूजीलैंड भारत से मिले 256 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी थी. लेकिन मेहमान टीम की ओर से एक के बाद एक विकेट गिरते गए.

भारत ने इस मैच को 96 रनों के विशाल अंतर से जीतते हुए नया इतिहास रच दिया है. भारत लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दूनिया की पहली टीम बन गई है. साथ ही भारत सबसे ज्यादा तीन बार वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम है.

यह भी पढ़ें - India vs New Zealand Final Live Score: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका, जीत की ओर भारतीय धुरंधर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com