विज्ञापन

IND vs NZ: सीरीज शुरू होने से पहले एक-दूसरे से सिर क्यों भिड़ा रहे खिलाड़ी, कारण है बेहद खास !

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का पारंपरिक माओरी स्वागत हुआ. बता दें कि सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. सीरीज में 5 मैच खेले जाएंगे.

IND vs NZ: सीरीज शुरू होने से पहले एक-दूसरे से सिर क्यों भिड़ा रहे खिलाड़ी, कारण है बेहद खास !
भारत-न्यूजीलैंड में मैच से पहले ही भिड़ंत! खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से भिड़ाया सिर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इस रोमांचक सीरीज से पहले फैन्स को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सीरीज के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया है. दरअसल, न्यूजीलैंड के होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले क्राइस्टचर्च में भारतीय क्रिकेट टीम का माओरी परंपरा से भव्य स्वागत किया गया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने माओरी पारंपरिक स्वागत के तहत विरोधी टीम के खिलाड़ियों के सिर को सिर के साथ जोड़ा.

दोनों टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे का इस खास अंदाज में अभिवादन स्वीकार किया. यह शानदार स्वागत ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए तैयारी कर रही है. यह सीरीज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर शुरू होगी. दूसरा T20I मैच 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं

वहीं, दूसरी ओर मैच पहले हुए प्रैस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग 11 में शामिल होने या न होने पर अपनी राय दी और सीधे तौर पर कहा है कि वैभव के लिए अभी प्लेइंग 11 में कोई जगह नहीं बन रही है. अय्यर ने वैभव को लेकर कहा, "यह जरूरी है कि वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंटेड खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहे, वह अभी बहुत युवा हैं, उन्हें मौके मिलने में अभी कई साल हैं. ऐसा नहीं है कि वह अभी सीधे टीम में आ सकते हैं, क्योंकि हमारे ओपनर्स लगातार अच्छा खेल रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप भी जीता है.

Latest and Breaking News on NDTV

भुवी को लेकर क्या बोले कप्तान अय्यर

भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'हाल के दिनों में टीम के गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी रही है और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी से इसे दूर करने में मदद मिलेगी'भुवनेश्वर ने चार साल बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी की है. इस 36 वर्षीय तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है'

अय्यर ने पहले मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘भुवी की वापसी से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को काफी अनुभव मिला है'आईपीएल के बाद हमें इसकी कमी खल रही थी क्योंकि टीम में काफी नए तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया''' उन्होंने कहा, ‘‘भुवनेश्वर ने पिछले दो वर्ष में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए वह जानते हैं कि इस प्रारूप में दबदबा बनाने के लिए क्या करना होता है''

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच कल, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला? जानें टाइम और चैनल

यह भी पढ़ें | नंबर 1 विराट कोहली, सनथ जयसूर्या नंबर-2, वसीम अकरम ने चुने ODI क्रिकेट के 3 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | Bhuvneshwar Kumar Net Worth: करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और महंगी गाड़ियां... कितनी है ‘भुवी' की कुल संपत्ति?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com