T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के शुरुआती चार मैचों में किसी अभिषेक शर्मा के बीमार पड़ने के वजह से रिजर्व ओपनर के रूप में रखे गए संजू सैमसन (Sanju Samson) सिर्फ एक ही मैच खेल सके थे. फिर सुपर-8 राउंड में अभिषेक शर्मा की नाकामी और हालत के चलते फिर से जिंबाब्वे के खिलाफ जैसे-तैसे दूसरा मैच मिला, तो इसमें भी सैसमन 15 गेंदों पर 25 ही रन बना सके थे. यहां भारतीय प्रबंधन दो राहे पर खड़ा था. सैमसन का कॉन्फिडेंस भी हिला हुआ था. संजू को लेकर बहुत ही ज्यादा दबाव बन चुका था, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर जानते थे कि सैमसन रूपी इस मिसाइल में अभी भी बहुत बारूद बाकी बचा है. और इसी भरोसे पर फिर सुपर-8 के आखिरी और अघोषित क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गौतम ने बहुत जोखिम (काफी हद तक मजबूरी भी) लेते हुए संजू पर दांव लगाया, तो 'सैमसन मिसाइल' ने मानो अकेले बूते विंडीज को 'भस्म' कर दिया. ईडन गॉर्डन को भव्य मंच में तब्दील कर संजू ने बल्ले से ऐसा गिटार बजाया कि 'संजू सैमसन शो' से निकले 'म्युजिक' पर करोड़ों भारतीय ही नहीं, पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस मदहोश हो गए.
करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, बारूद ने पकड़ी आग!
विंडीज के खिलाफ पिछले रविवार को करियर का 60वां मैच खेलने उतरे..वास्तव में संजू जान चुके थे कि भारत के लिए ही नहीं, बल्कि उनके लिए भी अब करो या मरो जैसे हालात हैं. बहुत लोग कह चुके थे कि उनका करियर खत्म हो चुका है ! वास्तव में उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं था. मानो हाथ में 'कुछ न होने की बात' ही उनके लिए चिंगारी बन गई! विंडीज के खिलाफ खेलने उतरे संजू की मनोदशा बदली, तो बल्ला किसी हथियार में तब्दील हो गया! उन्होंने ऐसा विस्फोट किया कि विंडीज हत्थे से उखड़ गया.
...और हो गई सैमसन मिसाइल पूरी तरह लोड!
संजू ने 50 गेंदों पर 12 चौकों, 4 छक्कों से करियर की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ पारी खेल डाली. करियर के 60वे वनडे में. और इस पारी ने उन्हें बम स मिसाइल में तब्दील कर दिया, जिसकी तपिश इंग्लैंड ने ठीक अगले मैच और सेमीफाइनल में झेली. 42 गेंदों पर 8 चौकोँ और 7 छक्कों के साथ. और अब सैमसन मिसालइल पूरी तरह लोड हो चुकी है. यह अब सबसे बड़ी जंग में न्यूजीलैंड पर गिरने को तैयार है. इन दो पारियों ने उनकी यूएसपी को इतना खतरनाक बना दिया है कि मुकाबले से पहले ही न्यूजीलैंड खेमे में दहशत फैल चुकी है.
USP (खास बात, यूनिक सेलिंग प्वाइंट) ने उड़ाए कीवियों के होश
क्षमतावान योद्धा को दुनिया को कौशल दिखाने को दो क्या, एक ही मैच काफी है. यह सैमसन ने विंडीज के खिलाफ दिखा दिया था. लेकिन दो मैचों से सैमसन मिसाइल ने यूएसपी को जरूर इतना खतरनाक बना दिया कि कीवी फाइनल में पहुंचने के बावजूद सहमे हुए हैं. सिर्फ चार मैचों और कम से कम इतने मानक पर सैमसन विश्व कप में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (201.73) वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे दो गुने मैच खेल चुके बल्लेबाज इस मामले में उनसे पीछे छूट चुके हैं. सबसे ज्यादा छक्कों (16) में वह चौथे नंबर पर हैं. लेकिन इससे ऊपर है संजू का पहले ही ओवर से वह 'ऊंचा सुर' जिसे वह विकट से विकट हालात और आउट होने तक कतई नहीं छोड़ते. मुश्किल हालात में वह शो को 'संजू सैमसन शो' में बदल देते हैं. फिर इसके कोई मायने नहीं कि दूसरे छोर पर कौन आ रहा है, कौन कब जा रहा है! और इससे ऊपर-अब खोने के लिए कुछ नहीं- है. इसी भाव ने करियर के सबसे मुश्किल मोड़ पर उनमें फिर से प्राण डाल दिए! और फाइनल में यही भाव और यही एप्रोच उनका भला करेगी. फिलहाल इस मोड़ पर यही बन चुकी संजू मिसाइल वह वह सबसे बड़ी USP है, जो आज के समय किसी को भी जला सकती है. विंडीज और इंग्लैंड भस्म हो चुके हैं! अब बारी न्यूजीलैंड की है! सैमसन मिसाइल एकदम पूरी तरह लोड है!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं