विज्ञापन
4 years ago

India vs New Zealand Live Score, 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में दो बार बारिश के खलल के बाद इसे रद्द कर दिया गया है. भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी शुरू की थी. इसी बीच बारिश के चलते पहले 4.5 ओवर के बाद खेल रुका और बाद में एक बार खेल शुरू हुआ लेकिन 12.5 ओवर के बाद फिर से खेल रोका गया. लेकिन इसके बाद खेल शुरु नहीं हो सका और अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया. भारत के कप्तान शिखर धवन 3 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं शुभमन गिल 45 और सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद थे. इससे पहले हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले जा रहे इस मैच में मैदान गीला होने के चलते टॉस में देरी हुई थी. वहीं भारत की तरफ से दूसरे वनडे की टीम में दो बदलाव किए गए थे. शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर और संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को आखिरी -11 में शामिल किया गया था. बता दें कि शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में मेज़बान न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया था. अब सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को होगा.  (LIVE SCOREBOARD)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन : 

भारत प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

Here are the Highlights of the 2nd ODI Match between India and New Zealand straight from Seddon Park, Hamilton

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, Kane Stuart Williamson, India, New Zealand, New Zealand Vs India 2022/23, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com