विज्ञापन

IND vs NED: सूर्यकमार ने बताया क्यों चुनी पहले बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को लेकर बड़ा इशारा

India vs Netherlands: टॉस के समय सूर्यकुमार जो बोले, उसने सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर बड़ा इशारा कर दिया

IND vs NED: सूर्यकमार ने बताया क्यों चुनी पहले बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को लेकर बड़ा इशारा
Ind vs Ned, T20 World Cup 2026:
X: social media

T20 World Cup 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी  स्टेडियम में ग्रुप ए के अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स (India vs  Netherlands) ने खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. और तुरंत ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसके पीछे अपना प्लान भी साफ कर दिया. एंकर के सवाल पूछने पर यादव ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं. यह विकेट बैटिंग के लिए खासा अच्छा लग रहा है, ताकि गेंदबाजों पर दबाव डाला जा सके.'  अभी तक चीजें कैसी चल रही हैं भारतीय कप्तान ने कहा, 'ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही अच्छा है और खिलाड़ी वही ब्रांड का क्रिकेट खेल रहे हैं, जो मैं उनसे चाहता हूं. हर कोई मैच में कोई न कोई आगे आकर प्रदर्शन कर रहा है, लड़ाई लड़ रहा . यह देखकर बहुत ही अच्छा लगता है. उम्मीद है कि आज भी कोई नया साथी 'प्लेयर ऑफ द मैच बनेगा.'

मैच का प्लान

नीदरलैंड्स के खिलाफ प्लान का खुलासा करते हुए सूर्या ने बताया, 'हमने इस मैच में लेफ्टी पेसर अर्शदीप सिंह को कुलदीप की जगह शामिल किया है. अक्षर पटेल को भी हमने आराम दिया है. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर इलेवन में आए हैं.' नीदरलैंड्स के खिलाफ XI में हुए बदलाव के साथ ही टीम इंडिया का सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले  जाने वाले प्लान का भी खुलासा हो गया. 

इस आराम का मतलब यह है कि...

भारत पहले ही सुपर-8 राउंड में पहुंच चुका है, तो नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज का मुकाबला टीम सूर्यकमार के लिए रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़े मुकाबला के पूर्वाअभ्यास या ड्रेस रिहर्सल बन गया. और अर्शदीप और अक्षर को आराम देने के दो मतलब हैं. पहला मतलब तो सीधा-सीधा है कि अक्षर और अर्शदीप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इलेवन का हिस्सा होंगे. वहीं, प्रबंधन कुलदीप और वॉशिंगटन को अप्रासंगिक मुकाबले में खिलाकर उनकी 'धार'को बरकरार रखना चाहता है, जिससे अलग पिच मिलने पर इन्हें तुरंत मैदान पर उतारा जा सके. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: कोई नहीं है टक्कर में...ICC टूर्नामेंट में भारत के दबदबे को बयां कर रहा यह रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com