विज्ञापन

IND vs NAM: अभिषेक अस्पताल में, सबसे बड़ा सवाल-तीसरा ओपनर कौन? सैमसन से अलग गौतम लेंगे यह 'गंभीर' फैसला?

India vs Pakistan: खबर ऐसी आ रही है कि अभिषेक रविवार को होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से भी बाहर रह सकते हैं. और इसने प्रबंधन के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है. और इसकी वजह बने हैं संजू सैमसन

IND vs NAM: अभिषेक अस्पताल में, सबसे बड़ा सवाल-तीसरा ओपनर कौन? सैमसन से अलग गौतम लेंगे यह 'गंभीर' फैसला?
India vs Namibia: अभिषेक शर्मा की स्थिति ने भारत के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है
X: social media

Abhishek Sharma is hospitalized: टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ मेगा मुकाबला (India vs Pakistan) तीन दिन बाद है.  लेकिन खबरें ऐसी हैं कि पेट में संक्रमण के  कारण टीम इंडिया के मिस्टर सुनामी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना मुश्किल है. फिर वीरवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच को छोड़ ही देते हैं. लेकिन अभिषेक की समस्या ने टीम इंडिया को बहुत ही ज्यादा मुश्किल में डाल दिया है क्योंकि अब सवाल दूसरे ओपनर का नहीं, बल्कि तीसरे ओपनर का हो चला है. सेलेक्टरों ने बतौर ओपनर विकेटकीप संजू सैमसन को जगह दी थी, लेकिन उनके हाल पिछले दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ कितने बुरे रहे, यह पूरे क्रिकेट जगत ने देखा है. यही वजह है कि अब यहां से सवाल तीसरे ओपनर का हो चला है?

कौन होगा दूसरे छोर पर?

अगर अभिषेक शर्मा वीरवार या पाकिस्तान के खिलाफ फिट नहीं होते हैं, तो सबसे बड़ी चिंता यही हो चली है कि गंभीर एंड कंपनी का प्लान बी क्या है? यह एक ऐसा बड़ा गंभीर और चिंता में डालने वाला सवाल है, जो एकदम से चर्चा का विषय बन गया है.संजू की फॉर्म के जो हाल हैं, उसे देखकर तो निश्चित ही प्रबंधन उनकी तरफ शायद ही देखना चाहेगा. संजू का हाल पिछले दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ इतना बुरा रहा कि वह  5 मैचों की इतनी ही पारियों में 9.20 के औसत से 46 ही रन बना सके. और आखिरी मैच में गंभीर ने उनके हाथ से ग्लव्स उतरवाकर ईशान किशन से विकेटकीपिंग करा दी. सवाल संजू की फॉर्म का तो है ही, साथ ही जिस अंदाज में वह आउट हुए, उससे साफ था कि वह खुद में पूरी तरह से भरोसा खो चुके हैं. लेकिन इस आपदा में एक छोटा सा अवसर भी है, जो टीम को फायदा दे सकता है, लेकिन क्या गंभीर इस पर दांव लगाएंगे?

क्या यह जोखिम लेंगे गंभीर?

यह जोखिम ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को लेकर है. कुछ मौकों पर उन्हें पिंच हिटर के रूप में ऊपर भेजा गया, लेकिन संभवत: यह बात उनके साथ वनडे में हुई है. वॉशिंगटन के साथ सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह किसी भी या टीम द्वारा दिए गए  रोल में खुद को किसी मंझे हुए अभिनेता की तरह खुद को ढालते हैं. जब उन्हें हिट करने को कहा जाता है, तो वह बड़े शॉट खेलते हैं. जब टिकने को कहा गया, तो वह लंगर डाल देते हैं. वहीं, खासकर पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो की धीमी पिच को देखते हुए उनकी शैली के बॉलर को "अतिरिक्त कहीं ज्यादा" फायदा मिलता है. बहरहाल, अभिषेक फिट भी हो जाते हैं, तो पूरे टूर्नामेंट में यह सवाल लगातार बना रहेगा कि अगर दोनों नए ओपनर ईशान किशन या अभिषेक को समस्या हो जाती है, तो तीसरा ओपनर कौन है? दूसरे (सैमसन) का सवाल बहुत हद तक उनकी खराब फॉर्म ने खत्म कर दिया है. और कुल मिलाकर बात यह है कि इस मामले विशेष को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर के पास ज्यादा विकल्प नहीं ही हैं. ऐसे में यह देखना बहुत ही ज्यादा रुचिकर होगा कि अगर अभिषेक नामीबिया या पाकिस्तान के खिलाफ फिट नहीं होते हैं, तो प्रबंधन क्या फैसला लेगा?

यह भी पढ़ें:

'हमें यह करना ही होगा', भारतीय सहायक कोच ने कहा- यहां से बैटिंग रणनीति में बदलाव, ठोस वजह भी  बता दी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com