विज्ञापन

संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा ने रचा अनचाहा इतिहास, 21 साल में बनी सिर्फ दूसरी जोड़ी

करोड़ों फैंस उम्मीद कर रहे थे कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पलटवार करेंगे, लेकिन जो सामने आया, उसे देखकर दांत तले उंगली दबा ली

संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा  ने रचा अनचाहा इतिहास,  21 साल में बनी सिर्फ दूसरी जोड़ी
सैमसन लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए
Source: Social media

India vs Ireland: आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में करोड़ों भारतीय मिली 34 रन की स्तब्धकारी हार से उबरे भी नहीं थे कि रविवार को बेल्फास्ट में दूसरे और आखिरी टी20 मैच में वह देखने को मिला, जिसे देखकर सभी ने दांत तले उंगली दबा ली. एक तरफ पहले मैच की हार के बाद फैंस भारतीय सितारों अभिषेक  शर्मा (Abhishek Sharma) और संजू  सैमसन (Sanju Samson) से नंबर नंबर-12 टीम पर पलटवार की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन दोनों ही सितारे खाता तक नहीं खोल सके. खाता खोलना तो छोड़िए, दोनों ने  गोल्डन डक बनाया. मतलब दोनों ही खेली अपनी-अपनी पहली ही गेंद पर आउट होकर लौटे, तो टी20 के इतिहास में इन दोनों और भारत के नाम पर अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. 

सिर्फ दूसरी जोड़ी बने संजू-अभिषेक

जब बात टी20 के इतिहास में किसी टीम के दोनों ही ओपनर बल्लेबाजों के पारी के पहली ही गेंद पर आउट होने की आती है, तो अंतररष्ट्रीय स्तर पर 17 फरवरी, 2005 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले मैच के बाद ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ. सैमसन और अभिषेक से पहले ऐसा साल 2018 में हुआ था, जब बांग्लादेश के तमीम इकबाल और सौम्य सरकार के साथ विंडीज के खिलाफ हुआ था. मतलब दोनों ओपनर अभिषेक और सैमसन करीब आठ साल  बाद ही नहीं, बल्कि गोल्डन डक का शिकार होने वाले टी20 इतिहास की सिर्फ दूसरे पेयर बन गए.  

बनी ऐसी तीसरी जोड़ी

गोल्डन डक से इतर अगर बात की जाए, तो यह भारत के लिहाज से तीसरा ऐसा मौका रहा, जब उसके दोनों ही ओपनर बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए. चलिए जान लीजिए कि कब-कब ऐसा हुआ
 

बल्लेबाज      बनाम     साल
केएल राहुल और रहाणे      पाकिस्तान  2026 (मीरपुर)
 
गिल और जायसवाल द. अफ्रीका  2023 (गबेरहा)
 
सैसमन और अभिषेक आयरलैंड 2026 (बेलफेस्ट)
 

एक कैलेंडेर ईयर में सबसे ज्यादा डक

अगर ऐसे ही हाल रहे, तो अभिषेक शर्मा इस अनचाहे रिकॉर्ड के बॉस बन सकते हैं. आयरलैंड के खिलाफ एक बार फिर जीरो पर आउट हुए, तो शर्मा टी20 में एक सीजन में सबसे ज्यादा जीरो बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए. जानें बाकी बल्लेबाज कौन-कौन हैं

0 पर आउटबल्लेबाज
7सैम अय्यूब (2025)
6रिचर्ड एनरावा (2024)
6अभिषेक शर्मा (6)


 

((खबर जारी है...))

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Viswanath Samson, Prince Yadav, India, Ireland, Ireland Vs India 06/28/2026 Irin06282026270205, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com