विज्ञापन

IND vs IRE: जीत के मुहाने पर खड़ा था भारत, इस मिस टाइम शॉट से हाथ से फिसल गई सीरीज, बन गया मैच का टर्निंग प्वाइंट

Ireland script history with 1-run victory over India: राजस्थान के टोंक के साफ्टवेयर इंजीनियर जय मूंदड़ा ने आईपीएल सितारों से भरे भारत के बल्लेबाजी क्रम की नींव हिला कर रख दी. भारत को दूसरे टी-20 में आयरलैंड ने 1 रन से हरा दिया.

IND vs IRE: जीत के मुहाने पर खड़ा था भारत,  इस मिस टाइम शॉट से हाथ से फिसल गई सीरीज, बन गया मैच का टर्निंग प्वाइंट
Harshit Rana Wicket, IND vs IRE: भारत एक रन से हारा सीरीज में पूर्ण सफाया

Harshit Rana Wicket, Turning point of the match, IND vs IRE: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है इसमें जब तक आखिरी गेंद न फेंकी जाए, कहा नहीं जा सकता है कि किस टीम की जीत होगी. ऐसा ही कुछ भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में देखने को मिला, जब भारत को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस पूरे मैच में आयरलैंड की टीम भारत पर हावी रहे, भारत को आयरलैंड ने 155 रन का टारगेट दिया था, जिसके बाद भारतीय टीम 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी, भारत की हार में जय मूंदड़ा ने कमाल किया और पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन इस मैच में खाता भी नहीं खोल पाए, ऐसा लगा कि यहां से भारतीय टीम मैच से बाहर नहीं निकल पाएगी.

लेकिन किसी भी ब्लॉकबस्टर फिल्म के क्लाइमेक्स तक पहुंचने से पहले दर्शकों को बांधे रखने के लिए उसमें एक 'परफेक्ट मसाला' होता है. इस मैच में भी वैसा ही हुआ. बीच के ओवरों में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी कर भारत के लिए जीत की उम्मीद जगाई लेकिन जब तिलक 55 रन बनाकर आउट हुए तो मैच पूरी तरह से खत्म हो गया, किसी को कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि भारत इस मैच को जीत सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आखिरी ओवर का रोमांच

लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने फैन्स को रोमांच के सागर में गोते लगाने का एक और मौका दिया. हर्षित राणा ने 19वें ओवर में जय मूंदड़ा के खिलाफ 10 रन बनाकर मैच को करीब ले जाने लगे. एक बार फिर भारतीय फैन्स के लिए जीत की उम्मीद जगने लगी. जब 19 ओवर खत्म हुआ तो भारत का स्कोर 8 विकेट पर 135 रन चाहिए थे. लेकिन दुर्भाग्य से स्ट्राइक पर अर्शदीप थे, ऐसे में उम्मीद नहीं थी कि मैच में भारत की जीत हो सकती है.

19वें ओवर की पहली गेंद जो वाइड रही. तो हल्की उम्मीद जगी, यानी भारत को यहां पर भी इस स्टेज पर 6 गेंद पर 19 रन चाहिए थे. 19वे ओवर की पहली सही गेंद पर अर्शदीप ने एक रन लिया. अब 5 गेंद पर भारत को 18 रन की दरकार था. हर्षित राणा स्ट्राइक पर आ चुके थे. हैरी टेक्टर ने ओवर की दूसरी गेंद हर्षित को फुलटॉस फेंकी, जो नो बॉल रही. इस नो बॉल पर हर्षित ने चौका लगाया. गेंद बल्लेबाज के कमर से काफी ऊपर थी जिसके कारण अंपायर ने गेंद को नो बॉल दिया. भारत को फायदा मिला, अगली गेंद हर्षित को फ्री हिट मिली थी. 19.2 ओवर, इस फ्री हिट पर हर्षित ने चौका जमाया. अब लगा कि मैच भारत के पक्ष में आ रहा है. 

4 गेंदों पर 11 रन

आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर हर्षित ने एक रन लिया. यानी अर्शदीप अब अगली गेंद के लिए स्ट्राइक पर थे. इसी बीच हर्षित, ने अर्शदीप से बात की. अब चौथी गेंद टेक्टर फेंक दी. ऐसा लगा कि किस्मत भारत के पक्ष में घूम रही है. इसके बाद अगली गेंद पर अर्शदीप ने 1 रन लेकर स्ट्राइक हर्षित को दे दिया. अब भारत को 2 गेंद पर 8 रन जीत के लिए चाहिए थे. हर्षित स्टाइक पर आ चुके थे. फैन्स के दिल में यह उम्मीद थी कि हर्षित आज करिश्मा कर देंगे. हर्षित भी आत्मविश्वास में थे.

फुल टॉस गेंद को  मिस टाइम कर बैठे हर्षित और खत्म हो गया मैच

अब पांचवीं गेंद हर्षित को फुल टॉस मिली, बल्लेबाज ने  लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट मारा लेकिन गेंद और बल्ले का टाइमिंग सही नहीं हो पाया. हर्षित को फुल टॉस गेंद को मिस टाइम कर बैठे और लॉन्ग ऑन पर कैच कर लिए गए. हर्षित आउट हुए और भारत की उम्मीद खत्म हो गई. 

निराशा से पिच पर बैठ गए हर्षित राणा

जब किस्मत आपका साथ नहीं देना चाहती है तो आप लक्ष्य तक पहुंचने के बाद भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकते हैं. ऐसा ही हर्षित के साथ हुआ. एक फुलटॉस जो हर्षित के लिए आसान गेंद थी, इस गेंद पर उनका आउट होना, यह सिद्ध करता है कि किस्मत से बड़ा कुछ नहीं है. जब हर्षित आउट हुए तो वह पिच पर बैठ गए, उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि ऐसा उनके साथ भी हो सकता है. इसके बाद आखिरी गेंद खेलने के लिए प्रिंस यादव आए. यादव ने छक्का लगाया और भारत 1 रन से इस मैच को हार गया. आयरलैंड क्रिकेट के लिए यह एक बड़ा दिन था. भारत को टी-20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. आयरलैंड के खिलाड़ियों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी थी. 

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा ने रचा अनचाहा इतिहास, 21 साल में बनी सिर्फ दूसरी जोड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harshit Pradeep Rana, Ireland Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com