- इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है.
- वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर सूर्यांश शेडगे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
- टीम मैनेजमेंट पर खिलाड़ियों को हार का जिम्मेदार ठहराने और म्यूजिकल चेयर खेलने का आरोप लग रहा है.
भारतीय क्रिकेट में इन दिनों म्यूजिकल चेयर का खेल चलता नजर आ रहा है. इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे अंतिम टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है. इतना ही नहीं, वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को भी टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर क्यों किया गया. यही सवाल उस वक्त भी उठा था, जब दो खराब पारियों के बाद संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप किया गया था. तब भी भारतीय टीम मैनेजमेंट के पास इसका कोई ठोस जवाब नहीं था.
सवाल यह था कि टी-20 विश्व कप के मैन ऑफ द सीरीज रहे खिलाड़ी को क्या कुछ और मौके नहीं मिलने चाहिए थे? लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया और फिर महज दो मैचों के बाद वैभव को भी बाहर बैठा दिया.
दोनों खिलाड़ियों की गलती क्या थी?
क्रिकेट जानकारों का मानना है कि दोनों खिलाड़ियों की गलती क्या थी, यह टीम मैनेजमेंट को स्पष्ट करना चाहिए. दरअसल, गलती खिलाड़ियों में नहीं बल्कि टीम मैनेजमेंट की सोच में नजर आती है. हुआ यह है कि भारतीय टीम इंग्लैंड में लगातार बुरी तरह हार रही है. इससे टीम मैनेजमेंट दबाव में दिखाई दे रही है और हार का ठीकरा खिलाड़ियों के सिर फोड़ा जा रहा है. हर मैच में हार के बाद एक या दो खिलाड़ियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
पिछले मैच में भारतीय टीम में आठ बाएं हाथ के खिलाड़ी खेले थे. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने तीन पारियों में 14, 13 और 15 रन बनाए हैं, जबकि संजू सैमसन के खाते में शून्य रन रहे. इसके बाद संजू सैमसन को जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर कर दिया गया था. लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच में उन्हें फिर से मौका दिया गया है. भारत इंग्लैंड के खिलाफ यह टी-20 सीरीज पहले ही हार चुका है और इंग्लैंड 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है.
ये भी पढ़ें : IND vs ENG Live Score, 5th T20I: बटलर-ब्रूक ने पहले पॉवरप्ले में उड़ाए भारतीय गेंदबाजों के परखच्चे, विकेट के तलाश में इंडिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं