विज्ञापन
4 hours ago

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई 2026) को साउथैंप्टन में खेला गया. जहां इंग्लैंड की टीम 56 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया है. पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था. आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 257/3 रन बनाने में कामयाब रही थी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में 201/8 रनों तक ही पहुंच पाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए ईशान किशन (56) और तिलक वर्मा (53) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. मगर वह भी टीम की हार को टाल नहीं पाए और टीम को 56 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. (Scorecard)

सैम करन ने चटकाए तीन विकेट 

लक्ष्य का बचाव करते हुए इंग्लैंड की तरफ से आखिरी मुकाबले में सैम करन ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके शिकार संजू सैमसन (27), शिवम दुबे (14) और सूर्यांश शेडगे (07) बने. उनके अलावा आदिल रशीद के खाते में दो विकेट आए. वहीं जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और लियम डॉसन क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

257/3 रन बनाने में कामयाब हुई थी इंग्लैंड

इससे पहले साउथैंप्टन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 257/3 रन बनाने में कामयाब हुई थी. विपक्षी टीम की तरफ से बटलर का बल्ला जमकर चला. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 64 गेंदों में 131 रनों की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 12 चौके और आठ छक्के देखने को मिले. 

बटलर के अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन हैरी ब्रूक 45 गेंद में नाबाद 95 रनों का योगदान देने में कामयाब रहे. सॉल्ट (06) और बेथेल (01) का बल्ला खामोश रहा. विल जैक्स ने दो गेंदों में नाबाद सात रन बनाए. 

शिवम दुबे को मिली दो सफलता

भारत की तरफ से आज के मुकाबले में शिवम दुबे ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे.  

पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 सूर्यांश शेडगे, 9 अर्शदीप सिंह, 10 प्रिंस यादव, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड: 1 फिल सॉल्ट, 2 जोस बटलर (विकेटकीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियम डॉसन, 9 आदिल रशीद, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 जोश टंग

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: साउथेम्प्टन में दाव पर इज्जत, पिछली बार भारतीय टीम के साथ रोज बाउल में क्या हुआ था?

India vs England LIVE Score: इंग्लैंड ने धो डाला, भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, सीरीज पर 4-0 से किया कब्जा

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई 2026) को साउथैंप्टन में खेला गया. जहां इंग्लैंड की टीम 56 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया है. पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था. 

India vs England LIVE Score: अक्षर पटेल आउट

अक्षर पटेल भी आउट हो चुके हैं. पटेल को रशीद ने अपने जाल में फंसाया है. आउट होने पूर्व पटेल चार गेंद में तीन रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 19.3 ओवरों में 8-199 रन है. 

India vs England LIVE Score: तिलक वर्मा के बाद सूर्यांश शेडगे ने भी छोड़ा साथ, भारत को लगा 7वां झटका

तिलक वर्मा के बाद सूर्यांश शेडगे ने भी मैदान छोड़ दिया है. उन्हें एस करन ने अपना शिकार बनाया है. जिनका शानदार कैच बटलर ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व शेडगे ने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल छह गेंदों का सामना किया. इस बीच वह सात रन बनाने में कामयाब रहे. 

India vs England LIVE Score: तिलक वर्मा आउट

तिलक वर्मा 25 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. उन्हें टंग ने बटलर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 18 ओवरों में 7-193 रन है. 

India vs England LIVE Score: शिवम दुबे ने भी छोड़ा साथ, भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के तौर पर शिवम दुबे आउट हुए हैं. उन्हें एस करन ने आर्चर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व उन्होंने कुल 10 गेंदों का सामना दिया. इस बीच 14 रन बनाने में कामयाब रहे. 

India vs England LIVE Score: छक्का मारने के प्रयास में आउट हुए किशन, संकट में टीम इंडिया

ईशान किशन के धैर्य ने भी जवाब दे दिया है. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह छक्का लगाने के प्रयास में रशीद का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच सॉल्ट ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व वह 35 में 56 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले. टीम का स्कोर 12.4 ओवरों में 4-131 रन है. 

India vs England LIVE Score: 7 चौके, 2 छक्के, 27 गेंदों में किशन ने जड़ी फिफ्टी, क्रीज पर बने अंगद

ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी पूरी कर ली है. उन्होंने 50 रनों के आंकड़े को 27 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से छूआ है. फिलहाल वह 30 गेंद में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 11.4 ओवरों में 127/3 रन है.

India vs England LIVE Score: श्रेयस अय्यर आउट

भारतीय टीम को तीसरा झटका कैप्टन श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है, जो चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में 28 रन बनाकर डॉसन का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच एस करन ने पकड़ा है. 

India vs England LIVE Score: भारत ने पहले पॉवरप्ले में ठोके 65 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद भारतीय टीम 65/2 रन बनाने में कामयाब हुई है. ईशान किशन 13 गेंद में 25 और श्रेयस अय्यर चार गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (03) और संजू सैमसन (27) हैं.

India vs England LIVE Score: अच्छी पारी को बड़ा नहीं कर पाए सैमसन, करन ने लौटाया पवेलियन

भारतीय टीम को दूसरा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 14 गेंद में 27 रन बनाकर एस करन का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच बेथेल ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 5.1 ओवरों में 2-55 रन है. 

India vs England LIVE Score: भारत ने 5 ओवरों में बनाए 55 रन

भारतीय टीम पांच ओवरों में 55/1 रन बनाने में कामयाब हुई है. संजू सैमसन 13 गेंद में 27 और ईशान किशन 12 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

India vs England LIVE Score: भारत ने 3 ओवरों में ठोके 33 रन

भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले तीन ओवरों में 33/1 रन बनाए हैं. संजू सैमसन 10 गेंद में 22 और ईशान किशन तीन गेंद में आठ रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी संजू सैमसन (03) हैं. 

India vs England LIVE Score: फिर नहीं चला अभिषेक शर्मा का बल्ला, आर्चर ने सस्ते में लौटाया पवेलियन

आखिरी मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा. पारी का आगाज करने आए अभिषेक ने कुल पांच गेंदों का सामना किया. इस बीच वह तीन रन ही बना पाए. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बटलर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 2.3 ओवरों में 1-25 रन है. 

India vs England LIVE Score: संजू सैमसन ने पहले ओवर में ही जड़े 2 चौके

इंग्लैंड की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने डाला. जहां भारतीय सलामी जोड़ी दो चौके की मदद से 10 रन बटोरने में कामयाब रही. संजू सैमसन पांच गेंद में नौ और अभिषेक शर्मा एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद 10/0 रन है.  

ENG vs IND LIVE Score: बटलर की सेंचुरी, ब्रूक ने ठोके नाबाद 95, भारत को जीत के लिए मिला 258 रन का लक्ष्य

साउथैंप्टन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 257/3 रन बनाने में कामयाब हुई है. टीम इंडिया को अगर यह मुकाबला जीतना है तो निर्धारित ओवरों में 258 रन बनाने होंगे. विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में बटलर का बल्ला जमकर चला. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 64 गेंदों में 131 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 12 चौके और आठ छक्के देखने को मिले. बटलर के अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन हैरी ब्रूक 45 गेंद में नाबाद 95 रन का योगदान देने में कामयाब रहे. सॉल्ट (06) और बेथेल (01) का बल्ला खामोश रहा. विल जैक्स ने दो गेंदों में नाबाद सात रनों का योगदान दिया. भारत की तरफ से आज के मुकाबले में शिवम दुबे ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे.  

ENG vs IND LIVE Score: शिवम ने बैक टू बैक किया शिकार, बटलर-बेथेल जैसी बड़ी मछली को फंसाया

शिवम ने बटलर के बाद अगली ही गेंद पर बेथेल का शिकार करते हुए भारतीय टीम को बैक टू बैक सफलता दिलाई है. बटलर पारी का आगाज करते हुए 64 गेंद में 131 रन बनाकर श्रेयस के हाथों लपके गए. वहीं शिवम ने बेथेल (00) को तिलक के हाथों कैच आउट किया. 

ENG vs IND LIVE Score: थमा बटलर का तूफान, शिवम ने लौटाया पवेलियन, ब्रूक पर टिकी नजर

भारतीय टीम को दूसरी सफलता बटलर के रूप में हाथ लगी है, जो पारी का आगाज करते हुए 64 गेंद में 204.68 की स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाकर शिवम का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच श्रेयस ने पकड़ा है. अब सबकी ब्रूक (नाबाद 86) पर नजर टिकी हुई है. 

ENG vs IND LIVE Score: दो ओवरों का शेष बचा है खेल

इंग्लैंड की बल्लेबाजी पारी के दो ओवर शेष रह गए हैं. बटलर 60 गेंद में 115 और हैरी ब्रूक 40 गेंद में 86 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 18 ओवरों में 225/1 रन है. 

ENG vs IND LIVE Score: बटलर ने जड़ी टी20 करियर की दूसरी सेंचूरी

बटलर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की दूसरी सेंचूरी पूरी कर ली है. फिलहाल वह 53 गेंद में 106 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और छह छक्के निकले हैं. वह 200.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम का स्कोर 16 ओवरों में 209/1 रन है. 

ENG vs IND LIVE Score: साउथैंप्टन में कहर ढा रहे हैं सॉल्ट-बटलर, 150 रनों की पार्टनरशिप पूरी की

साउथैंप्टन में हैरी ब्रूक और जोस बटलर की जोड़ी बेहद प्रचंड लय में नजर आ रही है. दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी को अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की पार्टनरशिप पूरी कर ली है. मौजूदा समय में ब्रूक 33 गेंद में 78 और बटलर 49 गेंद में 93 रन बनाकर खेल रहे है. टीम का स्कोर 15 ओवरों में 189/1 रन है.  

ENG vs IND LIVE Score: ब्रूक ने 19 तो बटलर ने 33 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बड़े स्कोर की तरफ इंग्लैंड

हैरी ब्रूक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 19 तो जोस बटलर ने 33 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली है. मौजूदा समय में हैरी ब्रूक 19 गेंद में 50 और जोस बटलर 37 गेंद में 57 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 11 ओवरों में 123/1 रन है. 

ENG vs IND LIVE Score: इंग्लैंड ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 61 रन

इंग्लैंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए हैं. जोस बटलर 20 गेंद में 35 और कैप्टन हैरी ब्रूक सात गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी सॉल्ट (06) हैं. जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

ENG vs IND LIVE Score: इंग्लैंड ने 5 ओवरों में ठोके 44 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम शुरुआती पांच ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाने में कामयाब हुई है. जोस बटलर 18 गेंद में 33 और कैप्टन हैरी ब्रूक तीन गेंद में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी सॉल्ट (06) हैं. जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

ENG vs IND LIVE Score: कृष्णा के शिकार बने सॉल्ट, भारत को मिली पहली सफलता

भारतीय टीम को पहली सफलता फिल सॉल्ट के रूप में हाथ लगी है, जो पारी का आगाज करते हुए नौ गेंद में छह रन बनाकर कृष्णा का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच सूर्यांश शेडगे ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 1.4 ओवरों में 1-8 रन है. 

ENG vs IND LIVE Score: खेल शुरू, अर्शदीप ने थामी गेंद, इंग्लैंड के लिए सॉल्ट-बटलर कर रहे हैं पारी का आगाज

खेल शुरू हो चुका है. इंग्लैंड की तरफ से पारी का आगाज फिल सॉल्ट और जोस बटलर कर रहे हैं, जबकि भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर अर्शदीप सिंह डालने के लिए तैयार हैं. 

ENG vs IND LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: 1 फिल सॉल्ट, 2 जोस बटलर (विकेटकीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियम डॉसन, 9 आदिल रशीद, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 जोश टंग

ENG vs IND LIVE Score: भारतीय प्लेइंग इलेवन

भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 सूर्यांश शेडगे, 9 अर्शदीप सिंह, 10 प्रिंस यादव, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

ENG vs IND LIVE Score: संजू की वापसी, वैभव की छुट्टी, भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया

साउथेम्प्टन में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. आखिरी मुकाबले से वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी हो गई है, जबकि संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. इससे पहले आज टॉस अपने तयसमयानुसार नहीं हो पाया. क्योंकि भारतीय टीम ट्रैफिक में फंस गई थी. मैट रोलर के मुताबिक साउथैंप्टन की सड़कों पर ट्रैफिक इतना ज्यादा था कि भारतीय टीम को चार मील की यात्रा तय करने के लिए करीब 57 मिनट का समय लग गय.

ENG vs IND LIVE Score: भारतीय समयानुसार 7.15 pm पर होगा टॉस

इंग्लैंड के समयानुसार टॉस 2.45 pm और भारतीय समयानुसार 7.15 pm पर होगा. वहीं मैच का लाइव रोमांच भारतीय समयानुसार 7.30 pm से देखने को मिलेगा. 

ENG vs IND LIVE Score: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड मुकाबले में भी ट्रैफिक की वजह से देरी से हुई थी टॉस

इससे पहले पिछले साल द ओवल में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में भी ट्रैफिक की वजह से खिलाड़ी लेट से मैदान में पहुंचे थे. उस दौरान भी करीब आधे घंटे बाद टॉस हुई थी.

ENG vs IND LIVE Score: संजू के खेलने की संभावना हुई प्रबल, रोज बाउल में कर रहे हैं प्रैक्टिस

संजू सैमसन रोज बाउल स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद आज के मुकाबले में उनके खेलने की संभावना प्रबल हो गई है. 

ENG vs IND LIVE Score: चार मील की यात्रा के लिए भारतीय टीम को लगे 57 मिनट

मैट रोलर का कहना है कि साउथैंप्टन की सड़कों पर ट्रैफिक इतना ज्यादा थी कि भारतीय टीम को चार मील की यात्रा तय करने के लिए करीब 57 मिनट का समय लग गया.  

ENG vs IND LIVE Score: रोज बाउल स्टेडियम में पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम रोज बाउल स्टेडियम में पहुंच गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द से जल्द से टॉस होगा और क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. 

ENG vs IND LIVE Score: ट्रैफिक की वजह से समय पर नहीं पहुंच पाई भारतीय टीम, टॉस में देरी

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन में खेला जाना है. मगर टॉस तय समयानुसार नहीं पाया है. क्योंकि भारतीय टीम ट्रैफिक की वजह से तय समय पर स्टेडियम में नहीं पहुंच पाई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com