विज्ञापन
1 hour ago

India vs England 2nd ODI LIVE Score Updates: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों के दम पर टीम इंडिया कार्डिफ में हो रहे सीरीज के दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ एक समय 300 का स्कोर करती दिख रही थी, लेकिन जब कोहली आउट हुए तो उसके बाद भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. टीम इंडिया का स्कोर एक समय 178/3 था, लेकिन फिर टीम 233 पर ऑल-आउट हो गई. भारत का मिडिल ऑर्डर एक बार फिर बिखर गया. टीम इंडिया ने आखिरी के 6 विकेट 56 रन जोड़ते हुए गंवाए. ईशान, सुंदर, अक्षर, शिवम दुबे और गुरनूर कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. कोहली ने भारत के लिए 66 गेंदों में 65 रन बनाए जबकि अय्यर ने 71 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. जबकि बुमराह आखिरी में 13 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रही. (Live Scorecard)

दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 इशान किशन (विकेटकीपर), 5 श्रेयस अय्यर, 6 वॉशिंगटन सुंदर, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 गुरनूर बराड़, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड: 1 बेन डकेट, 2 जेकब बेथेल, 3 जो रूट, 4 हैरी ब्रूक (कप्तान), 5 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 गस एटकिंसन, 9 जोफ़्रा आर्चर, 10 आदिल रशीद, 11 साक़िब महमूद

India vs England 2nd ODI LIVE Score: Get the Latest Match Updates Today

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने शुरू किया रन चेज

इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 234 का लक्ष्य है. क्या यह स्कोर टीम इंडिया डिफेंड कर पाएगी? बेन डकेट और जैकब बेथेल क्रीज़ पर हैं. बेन डकेट स्ट्राइक पर हैं. जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

IND vs ENG Live Score: भारत 233 पर ऑल-आउट

भारतीय टीम 233 पर ऑल-आउट हो गई है. एक बार फिर शॉट बॉल के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी ने संघर्ष किया. कोहली-अय्यर ने अर्द्धशतक लगाया, लेकिन फिर भारत ने गुच्छे में विकेट गंवाए. टीम को गिल और रोहित ने अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके बाद कोहली और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े. रोहित लौटे तो अय्यर ने मोर्चा संभाला. लेकिन जब कोहली आउट हुए तो भारतीय पारी लड़खड़ा गई. जब तक कोहली खेल रहे थे, लग था कि टीम इंडिया आसानी से 300 का स्कोर कर जाएगी. एक समय टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 177 रन था लेकिन फिर 233 पर टीम इंडिया ऑल-आउट हो गई. भारत ने 56 रन के अंदर अपने आखिरी के 6 विकेट गंवाए हैं.

44.0 ओवर: भारत 233/9 

IND vs ENG Live Score: भारत को 9वां झटका

भारत को लगा 9वां झटका. श्रेयस अय्यर आउट हुए. एटकिंसन ने उन्हें अपना शिकार बनाया. ऑफ साइड के बाहर गुड लेंथ डिलवरी. पड़ने के बाद कांटा बदली. अय्यर ने बल्ला अड़ाया और बाहरी किनारा लगा. गेंद कीपर के हाथों में समा गई. जब एक महत्वपूर्ण साझेदारी शुरू हो रही थी, इंग्लैंड ने फिर से हमला किया. भारत की पारी समाप्त होने से अब सिर्फ एक विकेट दूर है. अय्यर ने 71 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के के दम पर 66 रनों की पारी खेली है. 
43.3 ओवर: भारत 233/9 

IND vs ENG Live Score: 4,0,4,4...जसप्रीत बुमराह ने लगाई चौकों की झड़ी

क्या बात है, जसप्रीत बुमराह ने चौकों की झड़ी लगा दी है. साकिब महमूद के इस ओवर में बुमराह ने कहर बरपाया है. 18 रन बटोरे हैं इस ओवर से इस ओवर में बुमराह ने तीन चौके और एक छक्का लगाया है. भारत का स्कोर 250 के करीब है. बुमराह ने ओवर की गेंद पर चौका लगाया. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद और चौथी गेंद पर चौका लगाया, जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा. अब आखिरी के 7 ओवर बाकी हैं. क्या टीम इंडिया 280 के आस-पास पहुंच पाएगी?

43.0 ओवर: भारत 232/8 

IND vs ENG Live Score: भारत को 8वां झटका

भारत को 8वां झटका लगा. साकिब महमूद ने गुरनूर बरार का शिकार किया. एटकिंसन ने कैच लपका. वह बड़ा शॉट लगाना चाह रहे ते, लेकिन आउट हो गए. ऑफ के बाहर गेंद पिच हुई. गुरनूर बराड़ ने जोरदार स्लैश मारा और अपने शरीर से दूर खेला. हालांकि पूरी तरह से चूक गए. स्वीपर कवर ने एक सुरक्षित कैच पकड़ा. अब केवल दो विकेट बाकी हैं और श्रेयस अय्यर दूसरे छोर पर खड़े हैं, जिन्हें बेहतर स्ट्राइक करनी होगी. गुरनूर बरार 7 रन बनाकर आउट.

40.2 ओवर: भारत 210/8 

IND vs ENG Live Score: शिवम दुबे आउट

भारत को सातवां झटका लगा. शिवम दुबे को जाना होगा. जोफ्रा आर्चर को लगातार दूसरी गेंद पर विकेट मिला. शिवम दुबे गोल्डन डक हुए. एक लेंथ डिलीवरी थी और शिवम दुबे ने इसे सीधे गेंदबाज के पास भेज दिया. उनके फॉलो थ्रू में एक तेज़ कैच लिया गया और जोफ्रा आर्चर हैट्रिक पर हैं. भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के लिए श्रेयस अय्यर को समझदारी से बल्लेबाजी करनी होगी.

35.5 ओवर: भारत 193/7

IND vs ENG Live Score: अक्षर पटेल आउट

जोफ्रा आर्चर ने अक्षर पटेल का शिकार किया. बटलर ने आसान कैच लपका. भारत का छठा विकेट गिरा. अक्षर पटेल का शॉट खराब था. ऑफ स्टंप के पास एक छोटी और तेज़ गेंद आई और अक्षर पटेल को खेलने के लिए जगह नहीं मिली. उन्होंने गेंद को कीपर के सिर के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले को बस हल्का सा छूकर निकल गई. बटलर ने विकेट के पीछे सुरक्षित कैच पकड़ा और भारत मुश्किल में है क्योंकि अब ज़्यादा बल्लेबाज़ी बाकी नहीं है. यह आर्चर का दूसरा विकेट है, और उनके चेहरे पर कोई खास भाव नहीं है. अक्षर पटेल 1 रन बनाकर आउट

35.4 ओवर: भारत 193/6

IND vs ENG Live Score: 200 के करीब भारत

भारत का स्कोर 200 के करीब है, लेकिन अब टीम इंडिया के लिए चीजें इतनी आसान नहीं है. अब आखिरी के 15 ओवर बाकी हैं. अभी अक्षर पटेल और श्रेयर अय्यर की जोड़ी मौजूद है. अय्यर क्रीज पर जम चुके हैं, लेकिन सवाल अक्षर का है कि वो शॉट बॉल का कैसे सामना करेंगे.

35.0 ओवर: भारत 191/5

IND vs ENG Live Score: अय्यर का अर्द्धशतक

श्रेयस अय्यर ने 43 गेंदों में अपना अर्धतक पूरा किया. छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. अगर भारत को 300 से अधिक का स्कोर करना  है तो अय्यर को एक छोर संभाले रखना होगा और आखिरी तक मैदान पर रहना होगा. 
33.2 ओवर: भारत 187/5

IND vs ENG Live Score: वाशिंगटन सुंदर आउट

भारत को यहां पर पांचवां झटका लगा है. वाशिंगटन सुंदर आउट हुए. इस सगेंद से पहले उन्हें थोड़ी दिक्कत हुई थी अपने बाएं पैर में. काफी देर ईलाज लिया और अगली ही गेंद पर पवेलियन लौटे. सुंदर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. 5 मिनट पहले जो टीम इंडिया अच्छी स्थिति में लग रही थी, वो अब मुश्किल में लग रही है. लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 320-330 का स्कोर तक लेगी. लेकिन अब ऐसा मुश्किल है. एक बार फिर शॉट बॉल ने अपना काम किया.

32.4 ओवर: भारत 181/5

IND vs ENG Live Score: विराट कोहली आउट

भारत को चौथा झटका लगा है. विराट कोहली को जाना होगा. वह 65 रन बनाकर आउट हुए. जोफ्रा आर्चर ने उन्हें अपना  शिकार बनाया है. इस बार लेंथ पीछे रखा सही रहा. इस बार कैच क्लीन रहा. आर्चर को इस साझेदारी को तोड़ने के लिए वापस लाया गया था और उन्होंने ठीक वही किया. पिछला शॉट जैसा ही शॉट - कोहली ने इसे लेग-साइड की तरफ़ खेलने की कोशिश की, लेकिन 'बैक ऑफ़ अ लेंथ' गेंद ज़्यादा उछली और बल्ले के ऊपरी किनारे (टॉप-एज) से लगकर हवा में चली गई. रशीद 'थर्ड मैन' से दौड़कर आए और अच्छा कैच पकड़ा. कोहली 66 गेंदों में 8 चौकों के दम पर 65 रन बनाकर आउट हुए.

31.4 ओवर: भारत 178/4

IND vs ENG Live Score: अय्यर फिफ्टी के करीब

विराट कोहली के अर्धशतक के बाद अब श्रेयस अय्यर भी अपनी फिफ्टी के करीब हैं. अय्यर और कोहली के बीच चौथे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हो चुकी है, वो भी सिर्फ 64 गेंदों में. भारत का स्कोर 200 के करीब है.  पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. ओवर की तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने जबरदस्त छक्का लगाया था.

31.0 ओवर: भारत 177/3

IND vs ENG Live Score: कोहली का कमाल

विराट कोहली ने इस अर्द्धशतक के साथ ही विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. यह 14वीं बार रहा, जब कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 से अधिक रन बनाए हैं. इसमें तीन शतक भी शामिल हैं. कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक मौकों पर 50+ का स्कोर करने के मामले में विव रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं और कुमार संगकारा से केवल एक पीछे हैं.

IND vs ENG Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली का अर्धशतक. चौके के साथ फिफ्टी पूरी की. 50 गेंदों पर अर्धशतक आया. यह इंग्लैंड के खिलाफ उनका वनडे में 11वां अर्धशतक है, जबकि वनडे करियर का 78वां अर्धशतक. कोहली आज शुरू से ही रंग में नजर आए हैं. अभी तक कोहली सात चौके लगा चुके हैं.

26.1 ओवर: भारत 144/3

IND vs ENG Live Score: रन रेट हुआ कम

अभी एक छोर से सैम करन हैं और दूसरे छोर से विल जैक्स और इन दोनों ने रनों की गति पर थोड़ी लगाम लगाई है. ईशान के आउट होने के बाद क्रीज पर श्रेयस अय्यर आए हैं, लेकिन उन्हें भी दिक्कत हो रही है. अभी तक सिर्फ विराट कोहली ही, ऐसे दिखें हैं जो रंग में नजर आए हैं. पिछले ओवर से सिर्फ 3 रन आए.

24.0 ओवर: भारत 123/3

IND vs ENG Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका लगा. ईशान किशन को जाना होगा. टीम इंडिया ने लगातार दो विकेट जल्दी गंवाए हैं. ईशान आज मौके का फायदा नहीं उठा पाए. हुक शॉट के लिए गए थे. एक बार फिर शॉट बॉल पर विकेट आया है. गेंद बैट के नीचे लगी. ईशान कोई इम्पैक्ट नहीं डाल पाए हैं. करन ने कसी हुई लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की है. ईशान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए.

20.3 ओवर: भारत 111/3

IND vs ENG Live Score: कोहली अर्धशतक के करीब

विराट कोहली अर्द्धशतक के करीब हैं. दूसरे छोर पर अभी ईशान किशन हैं. पिछले ओवर से 5 रन आए हैं. भारत का रन रेट 6 के करीब है. टीम इंडिया को यहां पर एक साझेदारी की जरूरत है. जबकि इंग्लैंड की कोशिश वापसी की है. 

20.0 ओवर: भारत 110/2

IND vs ENG Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका लगा. रोहित शर्मा को जाना होगा. रोहित ने अपनी पारी के दौरान आज 29.1फीसदी गलत शॉट खेले. विल जैक्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया.  इससे पहले उन्होंने लगातार 8 डॉट गेंदें खेली थीं और अब तेज़ी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे. मिडिल और लेग स्टंप पर फ्लाइडेट डिलवरी. रोहित ने स्वीप शॉट खेलने के लिए नीचे बैठकर शॉट मारा, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से (टो-एंड) से लगकर बटलर के बाईं ओर हवा में उछल गई और उन्होंने आसानी से कैच पकड़ लिया. रोहित को कभी भी अपनी लय नहीं मिली. शुरुआत में उनका कैच छूटा था और वे कुछ करीबी मौकों पर भी बाल-बाल बचे थे. रोहित शर्मा 47 गेंदों में 1 चौका और एक छक्का लगाकर 26 रन बनाकर आउट हुए.

17.5 ओवर: भारत 104/2

IND vs ENG Live Score: सैम करन की अच्छी शुरुआत

सैम करन ने अच्छी शुरुआत की है. यह मेडन ओवर रहा. कोहली रंग में है लेकिन रोहित ऑफ दिख रहे हैं. कुछ अच्छे शॉट छोड़ दें तो वह संघर्ष ही करते नजर आए हैं. हालांकि, वह अपना काम कर चुके हैं. भारत का स्कोर 100 पार है. रोहित-कोहली की साझेदारी 50 से अधिक रनों की हो चुकी है.

17.0 ओवर: भारत 103/1

IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 100 पार

भारत का स्कोर 100 पार हुआ. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. ओवर की पहली गेंद पर चौका आया, जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर कोहली ने जबरदस्त चौका लगाया. रोहित-कोहली के बीच 59 रनों की साझेदारी हो चुकी है. दोनों भारत के बड़े स्कोर का बेस तैयार कर रहे हैं. 

15.0 ओवर: भारत 103/1

IND vs ENG Live Score: RO-KO का कमाल

रोहित शर्मा-विराट कोहली की जोड़ी ने खास मुकाम हासिल किया है. RO-KO की जोड़ी के सभी फॉर्मेट में 8 हजार रन पूरे हो चुके हैं. ऐसा करने वाली केवल तीसरी भारतीय जोड़ी बनी है. भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली की जोड़ी सबसे अधिक रन बनाने वाली जोड़ी है. 

भारत के लिए सभी फ़ॉर्मेट में सबसे ज़्यादा पार्टनरशिप रन

  • 12400 तेंदुलकर – गांगुली
  • 11037 तेंदुलकर – द्रविड़
  • 8008 रोहित – कोहली *
  • 7626 गांगुली – द्रविड़
  • 7199 सहवाग – गंभीर

IND vs ENG Live Score: रोहित ने छोड़ा इंजमाम उल हक को पीछे

वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पीछे छोड़ दिया है. रोहित अब वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर आ गए हैं. इंजमाम उल हक के 378 वनडे में 11739 रन हैं. पिछले ओवर में भी उन्हें भाग्य का साथ मिला है. उनका एक शॉट फाइन लेग की दिशा में था, लेकिन सही कनेक्शन नहीं हुआ और वो नो मेंस लैंड में गिरा. 

14.0 ओवर: भारत 84/1

IND vs ENG Live Score: पहला पावरप्ले पूरा

बीते दो ओवरों में 17 रन आए हैं. यह दोनों खिलाड़ी वनडे में भी टी20 की तरह खेल रहे हैं. भारत का रन रेट 6 से अधिक का है. जहां 12वें ओवर नें रोहित शर्मा ने जबरदस्त पुल शॉट लगाकर छह रन बटोरे थे तो पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाया. दोनों के बीच 37 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारत का स्कोर 100 के करीब है.

13.0 ओवर: भारत 81/1

IND vs ENG Live Score: पहला पावरप्ले पूरा

शुरुआती 10 ओवर हुए. भारत ने 61 रन बटोरे हैं और एक विकेट गंवाया है. कोहली आज टच में नजर आ रहे हैं. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. कोहली ने दो जबरदस्त चौके लगाए हैं. ओवर की पहली गेंद को उन्होंने कलाईयों का सहारा लेते हुए मिड-ऑन पर खेला और चौका बटोरा. जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने अपना क्लासिकल कवर ड्राइव लगाई.

10.0 ओवर: भारत 61/1

IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 50 पार

भारत का स्कोर 50 पार हुआ. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर कोहली के बल्ले से शानदार चौका आया है. लग रहा है कि कोहली ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आए हैं. कोहली मूड में लग रहे हैं.

9.0 ओवर: भारत 50/1

IND vs ENG Live Score: अब RO-KO एक्शन में

शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और उनके आते ही कोहली-कोहली की आवाज पूरे स्टेडियम में गूंज गई. रोहित शर्मा-विराट कोहली की जोड़ी यहां से साझेदारी करके भारत को मजबूत स्थिति में लेकर जाना चाहेगी. पिछला ओवर विकेट मेडन रहा है.

8.0 ओवर: भारत 44/1

IND vs ENG Live Score: भारत को पहला झटका

भारतीय टीम को पहला झटका लगा. कप्तान शुभमन गिल खुद से निराश हैं. बेन डकेट ने जबरदस्त कैच लपका है. एटकिंसन अटैक पर आए और उन्होंने आते ही इंग्लैंड को सफलता दिलाई. शॉट अच्छा था लेकिन हवा में चला गया. गिल इससे खुश नहीं होंगे, उन्हें वापस लौटना होगा. उन्होंने सीधे फील्डर के हाथों में शॉट खेला. यह ऑफ स्टंप के बाहर हाफ-वॉली गेंद थी, गिल आगे बढ़े और गेंद को ज़ोर से मारना चाहते थे, लेकिन इस चक्कर में गेंद को ज़मीन पर नहीं रख पाए. कवर पर खड़े डकेट अपनी दाईं ओर बढ़े और एक शानदार कैच लपका. शुभमन गिल 30 गेंदों में छह चौकों के दम पर 31 रन बनाकर आउट हुए.

7.4 ओवर: भारत 44/1

IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 50 के करीब

भारत का स्कोर 50 के करीब है. पहले सात ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड द्वारा फुल-लेंथ ज़ोन में फेंकी गई 13 गेंदों पर 26 रन बनाए है. बाकी सभी गेंदों पर, उन्होंने 23 गेंदों में 13 रन बनाए है. देखना होगा कि साकिब और जोफ्रा ही 10 ओवर तक रहते हैं या फिर कोई बदलाव होता है गेंदबाजी में.

7.0 ओवर: भारत 44/0

IND vs ENG Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिला दी है. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. शुभमन गिल ने साबिक को लगातार दो चौके जड़े हैं. जबकि ओवर की चौथी गेंद पर तीन रन आए हैं. भारत का स्कोर 50 के करीब है. दोनों की कोशिश इस साझेदारी को आगे बढ़ाने की होगी. रोहित भले ही अभी तक अपने रंग में ना दिखे हो, लेकिन गिल शानदार दिख रहे हैं.

6.0 ओवर: भारत 42/0

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने गंवाया रिव्यू

इंग्लैंड ने अपना एक रिव्यू गंवा दिया है. ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने गिल के खिलाफ एलबीडब्यू रिव्यू किया था. गिल फ्लिक करने गए थे. लेकिन बल्ले का अंदरुनी किनारा लगा. दो आवाजें आई थीं, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान को पता नहीं क्या लगा. अल्ट्राएज से कंफर्म हुआ कि बल्ले का किनारा लगा था. इस ओवर से 5 रन आए. भारतीय बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां इतनी भी आसान नहीं है. 

4.0 ओवर: भारत 22/0

IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा को मिली जीवनदान

शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. अभी 3 ओवरों का खेल हुआ है और गिल के बल्ले से एक बेहतरीन चौका देखने को मिला है. दोनों दाएं हाथ के ओपनरों की नजरें भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने पर होगी. फिलहाल जोफ्रा आर्चर और साकिब महमूद भारतीय बैटरों का टेस्ट ले रहे हैं. 

ओवर की आखिरी गेंद पर गस एटकिंसन ने रोहित शर्मा का कैच छोड़ा, जिसके बाद गेंद चौके के लिए गई. रोहित को 5 के स्कोर पर जीवनदान मिला है. शॉट डिलवरी से रोहित चौंक गए थे. गेंद थोड़ा अतिरिक्त उछली. रोहित को कोई अंदाजा ही नहीं था और वो शॉट में किसी तरह के कंट्रोल में नहीं थे. देखना होगा कि रोहित इस मौके को भुना पाते हैं या नहीं.

3.0 ओवर: भारत 17/0

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: 1 बेन डकेट, 2 जेकब बेथेल, 3 जो रूट, 4 हैरी ब्रूक (कप्तान), 5 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 गस एटकिंसन, 9 जोफ़्रा आर्चर, 10 आदिल रशीद, 11 साक़िब महमूद

IND vs ENG LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत: 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 इशान किशन (विकेटकीपर), 5 श्रेयस अय्यर, 6 वॉशिंगटन सुंदर, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 गुरनूर बराड़, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

IND vs ENG LIVE Score: एटकिंसन और महमूद को मौका, टंग और डॉसन की हुई छुट्टी

वहीं टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. मैदान में घास नजर आ रही है. उम्मीद है सतह से सीम मूवमेंट हासिल होगी. बल्लेबाजी में सुधार की आवश्यकता है. टीम में दो बदलाव हुए हैं. गस एटकिंसन और साकिब महमूद की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. टंग और डॉसन बाहर हैं.

IND vs ENG LIVE Score: केएल राहुल बीमार, गिल का बयान

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे. मैं पूरी तरह से फिट हूं. पिछला मुकाबला हमारे लिए पूरी तरह से सही था. आज के मुकाबले में भी हम वैसा प्रदर्शन ही दोहराना चाहेंगे. मैच के दौरान हमारे तेज गेंदबाजों ने बाद में जिस तरह से वापसी की. वो काफी अच्छा था. प्लेइंग इलेवन में इक बदलाव हुआ है. केएल राहुल बीमार हैं. जिसकी वजह से उनकी जगह पर ईशान किशन को शामिल किया गया है.

IND vs ENG LIVE Score: हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण

कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया है. 

नमस्कार!

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com