बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी का मानना है कि मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की आक्रामक कप्तानी पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का संयम और रणनीतिक कौशल भारी पड़ा. भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की विजयी बढत बना ली है और यहां चल रहे पांचवें टेस्ट में भी उसका पलड़ा भारी है. धर्मशाला टेस्ट देखने आये बिन्नी ने पीटीआई वीडियो से कहा,"अब तक बेन स्टोक्स की कप्तानी काफी आक्रामक रही है और मुझे लगता है कि कुछ मैचों में यह उनके पतन का कारण भी रही."
भारत के लिये 1979 और 1987 के बीच में 27 टेस्ट और 72 वनडे खेल चुके 68 वर्ष के बिन्नी ने कहा,"भारतीय स्पिनरों के सामने कठिन समय में उन्होंने अति आक्रामक रवैया अपनाया और टिककर बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश ही नहीं की."उन्होंने कहा,"वहीं रोहित ने रणनीतिक कौशल दिखाया. उसे पता था कि उसे क्या करना है और उसने अपने गेंदबाजों से वह कराया."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहले टेस्ट में जीत के साथ आगाज किया लेकिन उसके बाद से लगातार हारती गई , आखिर ऐसा क्या बदल गया था. यह पूछने पर बिन्नी ने कहा,"मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड ने अपनी रणनीति बदली. वे पहले टेस्ट की ही तरह आक्रामक खेलते रहे. मुझे लगता है कि रोहित ने अधिक संयम बरता क्योंकि एक समय पहले टेस्ट में जीत के करीब पहुंचकर उसने गंवाया. अगले दो टेस्ट में संयम के साथ खेलकर उसने जीत दर्ज की."
बात अगर मैच की करें तो धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 218 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए पहली पारी में कुलदीप यादव ने पांच विकेट हासिल किए जबकि आर अश्विन ने चार विकेट झटके, वहीं एक विकेट रवींद्र जडेदा के खाते में आया. इंग्लैंड के लिए जैक्र क्रॉली 79 रनों की पारी के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसके जवाब में भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुए तो रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: कुलदीप यादव की जादुई गेंद, 10.9 डिग्री घूमी, कुछ नहीं कर पाया इंग्लिश बल्लेबाज, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: "जो मुझे अब मिल रहा है..." कुलदीप यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन पर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं