Kuldeep Yadav Big Statement: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में हो रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले के पहले दिन भारतीय स्पिनर्स का जलवा देखने को मिला. इंग्लैंड की पहली पारी 218 रनों पर सिमट गई और इस दौरान सभी विकेट भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने हासिल किए. रवींद्र जडेजा को जहां एक सफलता मिली तो अश्विन ने चार विकेट झटके वहीं पहले दिन के हीरो रहे कुलदीप यादव ने पांच विकेट हासिल किए. कुलदीप यादव ने इस दौरान टेस्ट में अपने 50 विकटों का आंकड़ा भी पार किया. कुलदीप यादव ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि वह सिर्फ अपने खेल का आनंद ले रहा हैं. इस दौरान उन्होंने जो पहले दिन पांच विकेट हासिल किए, उसमें अपना सबसे पसंदीदा विकेट भी बताया.
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कुलदीप यादव ने कहा,"मैं अपने खेल का आनंद ले रहा हूं. सच कहूं तो मैंने 2021 में अपनी सर्जरी के बाद बहुत मेहनत की. यह सिर्फ उसका इनाम है जो मुझे अब मिल रहा है. मैंने अपनी गति पर काम किया, जब आप भारत में टेस्ट मैच खेलते हैं तो यह बहुत महत्वपूर्ण है. मैं बस अपनी गेंदबाजी का आनंद ले रहा हूं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुलदीप यादव ने जिस गेंद पर जैक्र कॉली को बोल्ड किया था वह गेंद 10.9 डिग्री घूमी थी. इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को जैक क्रॉली का विकेट पसंद आया. उन्होंने कहा,"मुझे जैक क्रॉली का विकेट पसंद आया. उन्होंने पूरी सीरीज में वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, वह स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं. यह महत्वपूर्ण है कि मैं विकेट के बारे में न सोचूं और मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो अपने कौशल और लंबाई में विविधता पर भरोसा करता हूं. यह नहीं सोचना चाहिए कि विकेट क्या परिणाम देगा. सिर्फ क्षेत्रों पर ध्यान दें."
कुलदीप यादव ने आगे कहा,"जब मैं बहुत छोटा था तो मैं बहुत ज्यादा सोचता था कि बल्लेबाज को कैसे आउट किया जाए. धीरे-धीरे, मैं एक स्पिनर के रूप में परिपक्व हुआ और लंबाई पर ध्यान केंद्रित किया. वह (पोप) थोड़ा जल्दी बाहर निकल गये. (जुरेल और) यहां तक कि सरफराज भी यही कह रहे थे कि वह बाहर निकलने वाले हैं, वह सहज नहीं हैं. ऐश (अश्विन) भाई ने मैदान पर कुछ बातें कही, कुछ विचार दिए."
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब बल्लेबाजों का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, इसको लेकर कुलदीप यादव ने कहा,"मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता कि वे क्या कर रहे हैं."
बात अगर मैच की करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. जैक क्रॉली और बेन डकेट की जोड़ी ने इस मैच में भी इंग्लैंड को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. लेकिन इसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. इंग्लैंड ने एक समय 175 रनों के स्कोर पर सिर्फ तीन विकेट गंवाए थे, लेकिन इसके बाद कुलदीप यादव और अश्विन की फिरकी में इंग्लिश बल्लेबाज ऐसे फंसे की पूरी टीम 218 रनों पर ऑल-आउट हो गई. इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज जैक क्रॉली रहे, जिन्होंने 108 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के के दम पर 79 रनों की पारी खेली.
इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए थे. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 58 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए. वहीं रोहित शर्मा 83 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों के दम पर 52, शुभमन गिल 39 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों के दम पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं. पहली पारी के आधार पर भारत अभी इंग्लैंड से 83 रन पीछे हैं.
यह भी पढ़ें: अपने ही देश में विश्व चैंपियन खिलाड़ी बना 'आतंकवादी', शतरंज के बादशाह को पुतिन से 'दुश्मनी' पड़ी मंहगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं