विज्ञापन

रनों से भरपूर पिच पर अभिषेक का तूफानी अंदाज, कर दिया "डबल धमाका", पहले भारतीय बल्लेबाज बने

अभिषेक शर्मा ने पांच मैचों की सीरीज के पहले ही मैच में पचासा जड़कर जरूरी फॉर्म हासिल कर ली. और यह परिणाम से इतर टीम अय्यर के लिए बड़ा पॉजिटिव रहा

रनों से भरपूर पिच पर अभिषेक का तूफानी अंदाज, कर दिया "डबल धमाका", पहले भारतीय बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा ने भारतीय फैंस का अच्छा मनोरंजन किया
Source: Social media

Abhishek Sharma's record:  जब मनचाही पिच मिलती है, तो भारतीय बल्लेबाज क्या करते हैं, इसका सबूत अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ चेस्ट-ली-स्ट्रीट में शुरू हुई पांच टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बखूबी दिखाया. हालांकि,संजू सैमसन बैटिंग की इस अनुकूल पिच पर फायदा उठाने में नाकाम रहे, लेकिन अभिषेक का बल्ला आयरैंड की मुश्किल पिचों पर नाकामी के छोटे ब्रेक के बाद आईपीएल के अंदाज में ही बोला. रिवरसाइड के ग्राउंड का आयाम थोड़ा स्कवॉयरिश जरूर था, लेकिन  यह आईपीएल के स्टेडियमों से भी छोटा था. आउटफील्ड धीमी थी, लेकिन इसके बावजूद अभिषेक के तेवरों में कोई कमी नहीं रही. और उन्होंने इस पारी से डबल धमाका कर डाला. अभिषेक ने टॉप ऑर्डर की नाकामी के बीच 24 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों से 59 रन बनाए. और इसी के साथ ही अभिषेक इंग्लैंड की धरती पर सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए, तो वहीं वह टी20 इतिहास में सबसे तेज छक्कों का शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए.  चलिए बारी-बारी से दोनों धमाकों के बारे में जान लीजिए

अभिषेक का तूफानी रिकॉर्ड

अभिषेक ने सुनामी पारी में सिर्फ 20 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा. और इसी के साथ ही वह इंग्लैंड की धरती पर टी20 में सबसे तेज पचासा जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. चलिए जानिए कि इस मामले में टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज कौन हैं

बल्लेबाज       गेंद   बनाम  स्थान
अभिषेक शर्मा20इंग्लैंड चेस्टर ली स्ट्रीट
     केएल राहुल
 
 27  इंग्लैंड मैनचेस्टर
सूर्यकुमार यादव 32 इंग्लैंड   नॉटिंघम
रोहित शर्मा    34   इंग्लैंडब्रिस्टल
विराट कोहली  35इंग्लैंडमैनचेस्टर

अभिषेक का दूसरा धमाका

पहले तो अभिषेक इंग्लैंड की धरती पर टी20 में सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने, तो दूसरे में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया. दरअसल अभिषेक टी20 इतिहास में गेंदों के संदर्भ में सबसे तेज सौ छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. अभिषेक ने छक्कों का शतक जड़ने के लिए 785 गेंदों का सामना किया. चलिए जान लीजिए की टी20 में इस मामले में टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं.

बल्लेबाज     देश गेंद
अभिषेक शर्मा भारत   785
इविन लुईस विंडीज 789
करणवीर सिंहऑस्ट्रिया 848 
फिन  एलनन्यूजीलैंड871
टिम डेविडऑस्ट्रेलिया 931

अभिषेक को इंग्लैंड पसंद है !!

वैसे अभिषेक के अंग्रेजों के खिलाफ समग्र प्रदर्शन से साफ है कि इस लेफ्टी बल्लेबाज को पिटाई के लिए इंग्लिश बॉलर बहुत पसंद आते हैं. और यह आंकड़े साफ-साफ बोल रहे हैं. अभिषेक ने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों में 49.57 के औसत और 219.62 के स्ट्राइक रेट के साथ 347 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 2 अर्द्धशतक शामिल हैं. और इन रनों में 32 चौके हैं, तो 26 छक्के हैं.
 

यह भी पढ़ें:    'कुदरत का एक करिश्मा है', वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश मीडिया क्या कह रहा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, India, England, England Vs India 07/01/2026 Enin07012026264909, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com