इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान को लगता है कि उनके देश के खिलाड़ियों ने मौजूदा सीरीज में भारत के विश्व स्तरीय स्पिनरों के सामने दबाव में घुटने टेक दिये. इंग्लैंड की टीम पांचवें और अंतिम टेस्ट में भारत के खिलाफ पहले दिन पहली पारी में महज 218 रन पर सिमट गयी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम एक समय अच्छी स्थिति में थी और उसने 3 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद कुलदीप यादव और आर अश्विन ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड की टीम 218 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारत के लिए कुलदीप यादव ने 72 रन देकर पांच और आर अश्विन ने 51 रन देकर चार विकेट झटके.
वहीं इंग्लैंड की पारी के जल्दी सिमटने का कारण पूछने पर स्वान ने 'पीटीआई वीडियो' से कहा,"आपने देखा कि विश्व स्तरीय स्पिनर अपने खेल के शिखर पर थे. मुझे लगता है कि यह इंग्लैंड का आत्मसमर्पण नहीं है, बल्कि यह शायद दबाव में घुटने टेकना है. इसे देखने के दो तरीके हैं." उन्होंने कहा,"इंग्लैंड निश्चित रूप से जानता है कि वे बेहतर कर सकते हैं लेकिन इस समय भारतीय टीम में एक बेहद ही विश्व स्तरीय चैम्पियन गेंदबाज हैं जो बेदह शानदार गेंदबाजी कर रहा है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्वान ने इसे इंग्लैंड के लिए निराशाजनक दिन करार किया और कहा,"अच्छी शुरूआत के बाद यह निराशाजनक दिन रहा. शुरूआती स्पैल में कोई विकेट नहीं गंवाना इंग्लैंड के लिए अच्छा था. लेकिन फिर कुलदीप गेंदबाजी के लिए उतरा जो इस समय अपनी शानदार फॉर्म में है और वह उन पर भारी पड़ा." उन्होंने कहा,"टॉस जीतकर अच्छी पिच पर इस तरह की स्थिति में पहुंचना निराशाजनक है. यह दिन इंग्लैंड के लिए खराब रहा."
बात अगर मैच की करें तो इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने पहले पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जैस क्रॉली ने 108 गेंदों का सामना किया और उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया. जैक क्रॉली के अलावा इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 29, बेन डकेट ने 27, जो रूट ने 26 और बेन फोक्स ने 24 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए थे. भारत पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से अभी भी 83 रन पीछे है. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुए जबकि रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद है.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "यह उनके पतन का कारण..." BCCI अध्यक्ष ने बताया आखिर क्यों इंग्लैंड का बैजबॉल हुआ फेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं