Yashasvi Jaiswal Achieve huge Milestone: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में हो रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले में यशस्वी जायसवाल पहली पारी में 57 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी के दौरान जायसवाल ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए. जायसवाल ने इस पारी के साथ ही एक बड़े रिकॉर्ड क्लब में जगह बना ली है. यशस्वी जायसवाल अब टेस्ट में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने मौजूदा सीरीज में 26 छक्के लगाए हैं और वो सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, कपिल देव और ऋषभ पंत को पछाड़कर आगे निकल गए हैं.
टेस्ट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में इससे पहले सचिन तेंदुलकर थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में 25 छक्के लगाए थे. इसके बाद लिस्ट में रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 पारियों में 22 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा कपिल देव इस लिस्ट में पहले तीसरे स्थान पर थे. कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ 39 पारियों में 21 छक्के लगाए थे. वहीं लिस्ट में आखिरी स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 पारियों में 21 छक्के लगाए हैं. जायसवाल इस लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने 9 पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ 26 छक्के लगाए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बात अगर मैच की करें तो धर्मशाला में सीरीज के पहले मुकाबले के दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. बेन डकेट और जैक क्रॉली ने एक बार फिर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई. हालांकि, इंग्लैंड अच्छी शुरुआत की फायदा नहीं उठा पाई और 218 रनों पर ऑल-आउट हो गई. इंग्लैंड ने एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद अश्विन और कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी के जाल में इंग्लिश बल्लेबाजों को फंसाया. कुलदीप यादव ने पांच विकेट हासिल किए, जबकि अश्विन ने चार विकेट झटके.
इंग्लैंड की पहली पारी 218 रनों पर सिमटने के बाद जायसवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की. यशस्वी जायसवाल 58 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों के दम पर 57 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार बने. हालांकि, पहले दिन स्टंप्स तक रोहित शर्मा 83 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों के दम पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे. तो शुभमन गिल 39 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों के दम पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: "जो मुझे अब मिल रहा है..." कुलदीप यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन पर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "यह उनके पतन का कारण..." BCCI अध्यक्ष ने बताया आखिर क्यों इंग्लैंड का बैजबॉल हुआ फेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं