India vs England 3rd ODI, Virat Kohli Record: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ऐसा करने वाले पहले और ओवरऑल ऐसा करने वाले छठे क्रिकेटर हैं.
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 87वें मैच में यह कारनाम किया है. क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिला दें तो कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 शतक और 23 अर्द्धशतक जड़े हैं. इस दौरान उनका औसत 41.23 का रहा. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने सिर्फ 37 टेस्ट मैचों में 5028 रन बनाकर इस सूची में शीर्ष पर हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मौजूदा दौर के खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाल खिलाड़ी हैं. इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ 4815 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन
- डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) - 63 पारियों में 5028.
- एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) - 124 पारियों में 4850.
- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 114 पारियों में 4815.
- विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) - 84 पारियों में 4488.
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 99 पारियों में 4141.
- विराट कोहली (भारत) - 109 पारियों में 4001*
बात अगर भारतीयों की करें तो विराट कोहली से पहले इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे, जिन्होंने थ्री लॉयन्स के खिलाफ 3990 रन बनाए थे. इस लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 2999 रन बनाए हैं. जबकि द्रविड़ के नाम 2993, गास्कर के नाम 2919 और रोहित शर्मा के नाम 2460 रन हैं.
यह भी पढ़ें: "आखिरी बार कब..." शाहीन अफरीदी को चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह मिलने पर पूर्व पाक दिग्गज ने उठाए सवाल
यह भी पढ़ें: Ajinkya Rahane: "मेरे अंदर अब भी वो जुनून..." अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं