India vs England 2nd T20I Free Live Telecast in India: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर में 4 जुलाई को खेला जाएगा. पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अब दोनों टीमों एक दूसरे के खिलाफ मैनचेस्टर में खेलेगी. पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं हो पाया था, ऐसे में अब सबकी नजर दूसरे टी-20 मैच पर है. दूसरे टीृ20 मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, पहले मैच में संजू कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं. जिसके कारण अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 साल के वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए.
कब और किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
इंग्लैंड Vs भारत के बीच दूसरा T20I कब होगा?
इंग्लैंड Vs भारत के बीच दूसरा T20I शनिवार 4 जुलाई को खेला जाएगा.
इंग्लैंड Vs भारत के बीच दूसरा T20I कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड Vs भारत के बीच दूसरा T20I ओल्ड ट्रैफ़र्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा.
इंग्लैंड Vs भारत के बीच दूसरा T20I कितने बजे शुरू होगा?
इंग्लैंड Vs भारत के बीच दूसरा T20I शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा.
इंग्लैंड Vsभारत के बीच दूसरा T20I के लिए टॉस कितने बजे होगा?
इंग्लैंड Vs भारत के बीच दूसरा T20I का टॉस रात 6:30 बजे (IST) होगा.
इंग्लैंड Vs भारत के बीच दूसरा T20I का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
इंग्लैंड Vs भारत के बीच दूसरा T20I भारत में Sony Sports Network TV चैनलों पर Live दिखाया जाएगा.
भारत में इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा T20I की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत Vs इंग्लैंड दूसरा T20I की लाइव स्ट्रीमिंग आज SonyLIV ऐप पर उपलब्ध होगी.
भारत में इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट फ्री में कैसे देख पाएंगे?
भारत में इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट फ्री में आप DD Sports पर देख पाएंगे.
🏏 भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का रोमांच आज से शुरू 🔥
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 1, 2026
पहले ही मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज़ करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। 🇮🇳
सीधा प्रसारण देखिए DD Sports (DD Free Dish) पर।#ENGvIND #TeamIndia @BCCI @ICC @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/dbs6Qd9O06
IND vs ENG T20I सीरीज़: पूरा शेड्यूल
| तारीख | दिन | मैच | वेन्यू | भारतीय समय |
| 1 जुलाई | बुधवार | पहला T20I | रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट | रात 10:00 बजे |
| 4 जुलाई | शनिवार | दूसरा T20I | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | शाम 7:00 बजे |
| 7 जुलाई | मंगलवार | तीसरा T20I | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम | रात 10:00 बजे |
| 9 जुलाई | गुरुवार | चौथा T20I | काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल | रात 10:00 बजे |
| 11 जुलाई | शनिवार | पांचवां T20I | द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन | शाम 7:00 बजे |
भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड
ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के बेटे समित का तूफानी अंदाज, टी20 लीग में दिखाया 360 डिग्री अवतार
ये भी पढ़ें- संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को देना चाहिए मौका? चेतेश्वर पुजारा ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अभिषेक शर्मा का टी-20 में तहलका, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं