विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

IND vs BAN 2nd Test: विराट कोहली ने दी एलन बॉर्डर को पटखनी, अब ये दिग्गज भी नहीं बचेंगे

IND vs BAN 2nd Test: विराट कोहली ने दी एलन बॉर्डर को पटखनी, अब ये दिग्गज भी नहीं बचेंगे
बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत भारत को न्यूजीलैंड को बहुत ही कॉन्फिडेंस देगी
  • भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से धोया
  • तेज गेंदबाजों ने किया बहुत ही शानदार प्रदर्शन
  • ईशांत शर्मा बने मैन ऑफ द मैच और सीरीज
नई दिल्ली:

अगर यह कहा जाए कि टीम विराट (Virat Kohli) ने बांग्लादेश (India vs Banladesn 2nd Test) के खिलाफ खत्म हुई सीरीज में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया, तो गलत नहीं होगा. या इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि बांग्लादेश से जैसी उम्मीद थी, वैसा प्रदर्शन उसने नहीं किया. भारत ने उसे दोनों मैचों में पारी के अंतर से मात दी. यह वह बात थी, जिसके बारे में सीरीज से पहले उम्मीद नहीं की गई थी. हमने आपको कई रिकॉर्डों के बारे में जानकारी दी है. और फिर से कुछ और रिकॉर्ड आपके लिए लेकर हैं.  

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली ने दिया सत्तर के दशक की विंडीज से टीम से तुलना पर यह जवाब

अब यह तो आप जानते ही हैं कि भारतीय पेसरों ने ईडेन गॉर्डन में बांग्लादेश के गिरने वाले सभी 19 विकेट लिए. ऐसा नहीं है कि पहले भारतीय तेज गेंदबाजों ने बीस विकेट नहीं लिए थे. लिए हैं. और हमने आपको इस बारे में बताया भी था. लेकिन ऐसा पहली बार हुआ, जब भारतीय पेसरों ने अपनी धरती पर किसी टेस्ट मैच में 19 विकेट लिए. चलिए जान लीजिए कब-कब भारतीय पेसरों ने अपनी जमीं पर कैसा प्रदर्शन किया.


विकेट               बनाम                जगह                साल

19                 बांग्लादेश          कोलकाता        2019/20
17                   श्रीलंका        कोलकाता          1917/18
16                   इंग्लैंड              चेन्नई             1933/34
16               पाकिस्तान          दिल्ली              1979/80
16                पाकिस्तान        कोलकाता        1998/99

यह भी पढ़ें:  बॉलिंग कोच भरत अरुण ने कुछ ऐसे की भारतीय सीम तिकड़ी की जमकर तारीफ

इसके अलावा विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा जीतों के मामले में ऑस्ट्रेलियाई के एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ दिया है. और अब उनकी नजर दिग्गजों पर लगी हुई है. और ऐसा लग रहा है कि दिग्गज विराट के हाथों से नहीं बचेंगे. चलिए आप जानिए कि दुनिया में वह दिग्गज कौन हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में अपने देशों को सबसे ज्यादा जीतें दिलाई

जीत                कप्तान
53               ग्रीम स्मिथ
48              रिकी पॉन्टिंग
41               स्टीव वॉ
36              क्लाइव लॉयड
33              विराट कोहली
32              एलन बॉर्डर

VIDEO: पिंक बॉल बनने की कहानी जान लीजिए, स्पेशल स्टोरी. 

जाहिर कि अब जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, तो निश्चित तौर पर विराट की आंखों में यहां से क्लाइव लॉयड और बाकी दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ने का सपना पलने लगेगा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, India Vs Bangladesh 2019/20, India Vs Bangladesh 11/22/2019 Inba11222019190933, Eden Gardens, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com