- एक कैलेंडर ईयर में 12 शतक लगा चुके हैं सचिन
- उन्होंने वर्ष 1998 में किया था यह कारनामा
- मेलबर्न में शतक बनाया तो सचिन की बराबरी कर लेंगे विराट
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न (Melbourne) में खेला जाएगा. बॉक्सिंग डे (Boxing Day Test) के अवसर पर खेले जाने वाले इस टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के पास मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के इस महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है. किंग कोहली इस कैलेंडर ईयर में अब तक 11 शतक लगा चुके हैं. पर्थ में हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. विराट यदि मेलबर्न टेस्ट में भी शतक बनाने में सफल रहे तो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में 12 शतक बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को बराबर कर लेंगे.
विराट ने तेंदुलकर को इस मामले में पछाड़ा, वॉन ने कहा- इससे बेहतर बल्लेबाज नहीं देखा
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सचिन ने वर्ष 1998 में एक कैलेंडर ईयर में 12 शतक लगाने का कारनामा किया था. उन्होंने इस वर्ष इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों में मिलाकर 39 मैच की 42 पारियों (पांच बार नाबाद) में 2541 रन (औसत 68.67) बनाए थे जिसमें 12 शतक और आठ अर्धशतक थे. विराट की बात करें तो कैलेंडर ईयर 2018 में उन्होंने अब तक 36 मैचों की 45 पारियों में सात बार नाबाद रहते हुए 2653 रन बनाए हैं, इस दौरान नाबाद 160 रन उनका सर्वोच्च स्कोर (औसत 69.81) रहा है. कोहली इस वर्ष क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में मिलाकर 11 शतक और आठ अर्धशतक बना चुके हैं. बॉक्सिंग डे टेस्ट में विराट कोहली के पास एक और रिकॉर्ड की बराबरी का मौका है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कैलेंडर ईयर 2005 में 2833 रन बनाए थे. विराट यदि मेलबर्न टेस्ट में 181 रन बनाने में कामयाब हुए तो पोंटिंग के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने विराट कोहली की इन दो महान क्रिकेटरों से की तुलना...
वैसे, एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड (सभी फॉर्मेट में) श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम पर है. संगकारा ने वर्ष 2014 में 2868 रन बनाए थे जिसमें आठ शतक और 18 अर्धशतक शामिल थे. वर्ष 2005 में बनाए गए 2833 रन के साथ रिकी पोंटिंग इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. गौरतलब है कि विराट कोहली इससे पहले वर्ष 2017 में भी 46 मैचों में 2818 रन बना चुके हैं. उस समय वे 51 रन के अंतर से संगकारा और 16 रन के अंतर से रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने से चूक गए थे.
सौरव गांगुली बोले, 'वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के स्तर के हैं विराट कोहली'
वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और विराट में यह बात है कॉमन विराट कोहली ने अब तक 75 टेस्ट, 216 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 54.23 के औसत से 6508 रन बनाए हैं जिसमें 25 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे मैचों में कोहली ने 59.83 के औसत से 10232 रन बनाए हैं जिसमें 38 शतक और 48 अर्धशतक हैं. टी20 इंटरनेशनल में विराट ने 65 मैचों में 49.25 के औसत से 2167 रन बनाए हैं, जिसमें 19 अर्धशतक हैं. टी20 इंटरनेशनल में अभी तक कोई शतक विराट कोहली के नाम पर नहीं है. इस फॉर्मेट में नाबाद 90 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं