विज्ञापन
3 years ago

IND VS AUS, 1st ODI Cricket Match: भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय में शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया. ऑस्ट्रेलिया को 276 रन पर रोकने के बाद भारत ने 48.4 ओवर में पांच विकेट पर 281 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. भारत के लिए शुभमन गिल ने 74, रुतुराज गायकवाड़ ने 71, कप्तान लोकेश राहुल ने नाबाद 58 और सूर्यकुमार यादव ने 50 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने 10 ओवर में 57 रन देकर दो विकेट लिये. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य रखा था. इससे पहले भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.  (SCORECARD)

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद शमी

India vs Australia Live Score | IND vs AUS Live | IND vs AUS 1st ODI Live Updates | Straight from PCA Bindra Stadium, Mohali:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Australia, Ravichandran Ashwin, Kannaur Lokesh Rahul, David Andrew Warner, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com