रविवार को टीम विराट ने बेंगलुरू में निर्णायक और तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से मात दी, तो कंगारू टीम की कई खामियां उभरकर सामने आयीं. और इसमें उसका एक अटपटा प्लान भी नजर आया, जिसकी सोशल मीडिया पर आम क्रिकेटप्रेमियों ने भी जमकर मजाक उड़ाया. बहुत से प्रशंसकों का मानना है कि यह प्लान नहीं, बल्कि एक बड़ी भूल थी और हार का एक बड़ा कारण यह भी रहा. बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलियाई टीम 1-1 के स्कोर के साथ पहुंची थी, लेकिन विराट एंड कंपनी के दमदार खेल से दावेदार दिख रही ऑस्ट्रेलियाई टीम खेल के सभी डिपार्टमेंट में मात खा गयी.
यह भी पढ़ें: कप्तान विराट कोहली ने विकेटकीपिंग को लेकर ऋषभ पंत और एमएस धोनी को दिया बड़ा संदेश
बहरहाल, बात करते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के उस अटपटे फैसले की, जिसके दर्शन पारी के 32वें ओवर में हुए. जब लबुशाने का विकेट जडेजा ने चटकाया, तो क्रिकेटप्रेमियों की नजरें पवेलियन की ओर गड़ी हुई थीं. और जैसे ही खासकर ऑस्ट्रेलियाई समर्थकों की नजर मिशेल स्टार्क पर पड़ीं, तो उनका मुंह खुला का खुला रह गया.
Have they gone mad??
— Tim Hipsley (@TimHipsley) January 19, 2020
Mitchell Starc comes in at no5 ahead of Carey & Turner... lasts just three balls. #INDvsAUS
कारण यह था कि एलेक्स कैरी, एश्टन टर्नर और एश्टन अगर ऐसे बल्लेबाज थे, जो मान्यता प्राप्त बल्लेबाज थे. प्रशंसकों का डर सही साबित हुआ और स्टार्क केवल तीन ही गेंद पिच पर टिक सके.
Australia's new No.5 is... Mitchell Starc
— Fox Cricket (@FoxCricket) January 19, 2020
He's out for a two-ball duck
Stream #BBL09 ad-break free on Kayo: https://t.co/CfILOrTeyB
Live blog : https://t.co/sGhimtagSZ pic.twitter.com/jq5MYikcl1
यह भी पढ़ें: कोहली ने एमएस धोनी को पछाड़ कर हासिल की यह ' दोहरी विराट उपलब्धि'
स्टार्क ज्यादातर नंबर सात पर खेलते रहे हैं, लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं. प्रशंसक भले ही ऑस्ट्रेलिया के इस प्लान का मजाक बना रहे हों, लेकिन कप्तान एरॉन फिंच ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि पहले मैच से पहले मैंने और रिजर्व कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने इस बारे में बात की थी.
That's got to be the worst decision I've seen in cricket, Starc in at 5 to last for 2 balls. What on earth #INDvAUS
— Mason (@msharp37) January 19, 2020
उन्होंने कहा कि हमने इसे महसूस किया हालांकि मुंबई की पिच इस प्लान के लिए मुफीद नहीं थी. खासकर हमने रवींद्र जडेजा के खिलाफ इसे अमल करने के बारे में सोचा क्योंकि लेफ्टआर्म स्पिनर की गेंद उनके लिए अंदर की तरफ आती हैं
VIDEO: पिंक बॉल बनने की कहानी, स्पेशल स्टोरी.
फिंच ने कहा कि मैं अपने इस फैसले का सौ फीसदी समर्थन करता हूं. यह सही है कि हमारा यह फैसला बेंगलुरू में सही साबित नहीं हुआ, लेकिन यह एक सकारात्मक और बेहतरीन फैसला था. वैसे यह एक ऐसा फैसला था, जिस पर स्टार्क की पत्नी एलिसा हीले भी हैरान रह गईं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं