विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2020

Ind vs Aus 3rd ODI: कोहली ने एमएस धोनी को पछाड़ कर हासिल की यह ' दोहरी विराट उपलब्धि'

India vs Australia 3rd ODI: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी इस जीत में बेहतरीन 89 रन की पारी खेली. हालांकि, आखिरी पलों में वह शतक नहीं बना सके, लेकिन...

Ind vs Aus 3rd ODI: कोहली ने एमएस धोनी को पछाड़ कर हासिल की यह ' दोहरी विराट उपलब्धि'
विराट कोहली वास्तव में अब अपने आप में मानक बन गए हैं
  • भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया
  • विराट कोहली ने खेली 89 रन की पारी
  • कोहली बने मैन ऑफ द सीरीज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

टीम इंडिया की रविवार को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी और तीसरे वनडे मुकाबले (Ind vs Aus 3rd ODI) में 7 विकेट से जीत के बाद सीरीज पर 2-1 से कब्जा एक ऐसी शानदार बात रही, जिसने पूरे वर्ल्ड क्रिकेट को मैसेज दिया है. इस जीत ने विराट ने क्रिकेट पंडितों को बता दिया कि यह टीम विराट दिग्गज टीमों के खिलाफ भी जीतना जानती है.भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी इस जीत में बेहतरीन 89 रन की पारी खेली. हालांकि, आखिरी पलों में वह शतक नहीं बना सके, लेकिन 'विराट रिकॉर्ड कोहली (Virat Kohli)' ने फिर से एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया, जिसने उनके कद को और भी ज्यादा ऊंचा कर दिया. बेंगलुरू वनडे में विराट ने ऐसी डबल उपलब्धि हासिल की, जिसे हासिल करना अगली पीढ़ी में किसी के लिए भी एक बड़ी चुनौती होगा.

यह भी पढ़ें:  रोहित और विराट में हो सकते हैं कई मतभेद, लेकिन यह रिकॉर्ड बहुत कुछ कहता है, मतलब....

आपको बता दें कि जब बात दुनिया में वनडे में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने की आती है, तो कोहली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. पहले पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (101 पारी), दूसरे पर सर विव रिचर्ड्स (114) पारी हैं, तो विराट कोहली ने भी यह आंकड़ा छूने के लिए रिचर्ड्स के बराबर ही पारियां खर्च कीं, लेकिन कोहली ने रविवार को एक अलग ही रिकॉर्ड बनाया. और यह रिकॉर्ड रहा बतौर कप्तान सबसे तेज पांच हजार रन पूरे करने का

यह भी पढ़ें:  इस वजह से भारतीय खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे

कोहली ने इस बाबत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मात दी, जिन्होंने 127 पारियों में यह कारनामा किया था, लेकिन कोहली ने कप्तान बनने के बाद सिर्फ 82 ही पारियों में धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मतलब कोहली ने दिखाया कि बतौर खिलाड़ी की तुलना में एक कप्तान के रूप में उनके बल्ले ने कहीं तेजी से आग उगली है.  कोहली जब रविवार को बेंगलुरू में बैटिंग के लिए उतरे, तो उन्होंने चार रन के निजी आंकड़ा छूते ही यह कारनामा कर दिखाया इस मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग तीसरे नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें:  आखिरकार अब बीसीसीआई ने निकाली सेलेक्टरों के लिए वैकेंसी, ऐसी योग्यता वाले कर सकते हैं आवेदन

पोंटिंग ने 131 पारियों में बतौर कप्तान 5000 रन बनाए थे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम 135 पारियों में यह उपलब्धि है,पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 136 पारियों में बतौर कप्तान वनडे में 5000 रन बनाए थे. वहीं, विराट ने खेल के तीनों फॉर्मेटों में भी धोनी को पछाड़कर बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बनने का रिकॉर्ड भी अपनी झोली में डाल लिया. चलिए इस पर भी नजर दौड़ा लीजिए. 
 

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. 


रन                बल्लेबाज                पारी

11208            कोहली               199

11207            एमएस धोनी          330

8095            अजहरुद्दीन            230

7643             गांगुली                  217 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com