विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

Ind vs Aus 2nd ODI: राजकोट वनडे से पहले टीम इंड‍िया को झटका, Rishabh Pant हुए बाहर..

पहले वनडे मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत के हेलमेट में गेंद लगी थी जिसके कारण उनके सिर में तकलीफ हुई. इस कारण वह व‍िकेटकीप‍िंग के ल‍िए भी मैदान में नहीं उतरे थे.

Also Read in
Ind vs Aus 2nd ODI: राजकोट वनडे से पहले टीम इंड‍िया को झटका, Rishabh Pant हुए बाहर..
Ind vs Aus 2nd ODI:ऋषभ पंत को पहले वनडे के दौरान पैट कम‍िंस की गेंद हैलमेट पर लगी थी
  • पहले वनडे में बैट‍िंग के दौरान पंत को लगी थी हेलमेट पर गेंद
  • इस कारण वे व‍िकेटकीप‍िंग के ल‍िए नहीं उतरे थे
  • पंत को अभी मेड‍िकल व‍िशेषज्ञों की न‍िगरानी में रखा गया है
मुंबई:

India vs Australia, 2nd ODI: ऑस्‍ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से प‍िछड़ रही भारतीय टीम को राजकोट के दूसरे वनडे मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस मैच से बाहर हो गए हैं. पंत को मंगलवार को यहां वानखेडे स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच (India vs Australia, 1st ODI) के दौरान बल्लेबाजी करते हुए हेलमेट में गेंद लगी थी जिसके कारण उनके सिर में तकलीफ हुई. इस कारण वह व‍िकेटकीप‍िंग के ल‍िए भी मैदान में नहीं उतरे थे. मैच में पंत के स्‍थान पर केएल राहुल ने व‍िकेटकीप‍िंग संभाली थी. पंत को बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उन्हें अस्पातल से छुट्टी दे दी गई है. पंत अब बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे.

मुंबई वनडे में करारी हार के बाद BCCI प्रमुख Sourav Ganguly ने टीम इंड‍िया को यूं द‍िया हौसला..

भारतीय क्र‍िकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने एक बयान में कहा, "पहले वनडे में बल्लेबाजी करते समय चोट लगने के बाद ऋषभ मैदान पर नहीं दिखे. फिर उन्हें रात भर एक विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया. उनकी हालत स्थिर है और उनके सभी स्कैन रिपोर्ट सही है. उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब वह बेंगलुरु स्थित एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे."बोर्ड ने कहा, "उन्हें दूसरे वनडे से बाहर रखा गया है. अंतिम वनडे के लिए उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कैसे रिहेबिलिटेशन से गुजरते हैं।"

गौरतलब है क‍ि मैच के 44वें ओवर में बल्लेबाजी करते समय पैट कमिंस की एक गेंद बल्ले का किनारा लेकर पंत के हेलमेट में जा लगी थी. इसी पर उन्हें सिर में चोट की आशंका हुई. पंत ने 33 गेंदों पर 28 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस मैच में 10 विकेट से हरा तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Rishabh Rajendra Pant, India Vs Australia 01/17/2020 Inau01172020190941, India Vs Australia 2019/20
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com