Shreyas Iyer record as captain: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा. आज एक ऐसा दिन होने वाला है, जहां कप्तान श्रेयस अय्यर इतिहास रच सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें किस्मत का साथ मिलना चाहिए. कप्तान के तौर पर अय्यर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब खड़े हैं जो सिर्फ किस्मत के सहारे ही हो सकता है.दरअसल, अगर श्रेयस अय्यर आज दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतते हैं, तो वह कप्तान के तौर पर अपने पहले 9 इंटरनेशनल मैचों में से हर एक में टॉस जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे और ऐसा होते ही वह इंग्लैंड के वॉली हैमंड का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. इंग्लैंड के वॉली हैमंड ने कप्तान के तौर पर अपने शुरुआती लगातार 8 मैच में कप्तान के तौर पर टॉस जीतने में सफलता हासिल की थी.
दूसरे टी-20 में वैभव पर रहेगी नजर
बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पहले टी20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा और भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. आज भारतीय टीम दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले टी20 में मिली जीत में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला से अहम योगदान रहा.
उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, गेंदबाजी में मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट चटकाए. मयंक ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन खर्च किए, जिसके चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था.
भारत संभावित 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
जिम्बाब्वे संभावित 11
ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी
ये भी पढ़ें- सचिन, विराट, धोनी नहीं, बटलर के दिल पर राज करता है यह भारतीय धुरंधर, बताया 'ऑल टाइम फेवरेट प्लेयर'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं