ICC Prize Money T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है. बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 131 करोड़ की प्राइज मनी देने का ऐलान किया है. जबकि आईसीसी से भी उसे प्राइज मनी मिलनी थी. यह पहले से तय था कि 2024 में जो प्राइज मनी मिली थी, वहीं इस बार भी विजेता और उपविजेता को मिलेगी. लेकिन आईसीसी ने इसे आधिकारिक नहीं करा था. वहीं अब आईसीसी ने अधिकारिक तौर पर बताया है कि टी20 वर्ल्ड कप विजेता, उपविजेता से लेकर बाकी टीमों को कितना पैसा मिला है. बुधवार को आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसका ऐलान किया है.
बुधवार को आईसीसी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए 11.25 अमेरिकी मिलियन डॉलर का पूल रखा गया था. वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को इसमें से 2,639,423 मिलेंगे, जो भारतीय रुपये में करीब 24 करोड़ 27 लाख होते हैं. जबकि रनर-अप, न्यूज़ीलैंड को USD 1,422,692 (करीब 13 करोड़) मिलेंगे. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका को USD 1,005,577 और इंग्लैंड को USD 974,423 मिलेंगे.
किस टीम के खाते में आए कितने?
- इंडिया - USD 2,639,423
- न्यूज़ीलैंड - USD 1,422,692
- साउथ अफ़्रीका - USD 1,005,577
- इंग्लैंड - USD 974,423
- वेस्ट इंडीज़ - USD 538,269
- पाकिस्तान - USD 522,692
- ज़िम्बाब्वे - USD 491,538
- श्रीलंका - USD 475,962
- अफ़गानिस्तान - USD 309,808
- ऑस्ट्रेलिया - USD 309,808
- USA - USD 309,808
- स्कॉटलैंड - USD 278,654
- आयरलैंड - USD 271,731
- इटली - USD 256,154
- नीदरलैंड - USD 256,154
- UAE - USD 256,154
- नेपाल - USD 256,154
- कनाडा - USD 225,000
- नामीबिया - USD 225,000
- ओमान - USD 225,000
बता दें, आईसीसी इवेंट में हर टीम को एक तय रकम मिलती है. इसके अलावा हर मैच जीतने पर, ग्रुप स्टेज से सुपर-8, सुपर-8 से सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने के लिए अलग-अलग इनाम है.
बीसीसीआई ने किया 131 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीसरी बार पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए मंगलवार को 131 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की. यह पुरस्कार राशि 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी स्टाफ में वितरित की जाएगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का बड़ा हिस्सा मिलना तय है, जबकि सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के लिए पुरस्कार राशि उनके पद के अनुसार तय की जाएगी. यह राशि 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली चैंपियन टीम को दिए गए 125 करोड़ रुपये से छह करोड़ रुपये अधिक है. 15 खिलाड़ियों में से प्रत्येक को छह करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि शेष 41 करोड़ रुपये सहयोगी स्टाफ के सदस्यों में वितरित किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK vs RCB होगा सीजन ओपनर! आज होगा शेड्यूल का ऐलान, सामने आया बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें: ICC T20I Ranking: संजू सैमसम ने 18 पायदान की लगाई छलांग, अभिषेक टॉप पर, ईशान ने हासिल की करियर बेस्ट रैंकिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं