- भारतीय टीम ने 5वीं बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब
- कैप्टन धुल ने कहा- मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा
- धुल ने उपकप्तान रशीद की जमकर प्रशंसा की
भारतीय कप्तान यश धुल (Yash Dhull) को पता है कि अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्ड पांचवें खिताब के दौरान भारत की अगुआई करने के बाद उनकी जिंदगी में अब बड़े बदलाव आ सकते हैं लेकिन दिल्ली का यह युवा बल्लेबाज नहीं चाहता कि प्रसिद्धि और प्रशंसा से खेल से उसका ध्यान भंग हो. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के दौरान कई खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बावजूद शनिवार को खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांचवीं बार विश्व कप जीता.
भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर धुल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहता हूं. ध्यान सिर्फ खेल पर रहेगा, बाकी चीजें अपने आप होती रहेंगी.'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं मैच दर मैच चीजों पर ध्यान दूंगा. देखते हैं क्या होता है.'' दिल्ली में जन्में 19 साल के धुल ने टीम के उप कप्तान और अपने साथी बल्लेबाज शेख रशीद की सराहना करते हुए कहा कि मैदान के अंदर और बाहर उनके संबंध काफी अच्छे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
U-19 WC 2022: जानिए देश को गौरवान्वित करने वाले सभी स्टार खिलाड़ियों की दिल जीतने वाली कहानी
धुल ने रशीद के बारे में कहा, ‘‘शेख रशीद मेरा सबसे अच्छा मित्र है, हम एक साथ रात्रि भोज करते हैं. जब हम फाइनल में एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम मैच को अंत तक ले जाना चाहते थे और पांच से सात ओवर पहले खत्म करना चाहते थे.'' उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों आउट हो गए लेकिन निशांत सिंधू ने काफी अच्छी पारी खेली. मैदान पर रशीद मुझे सलाह देता रहा और इससे मुझे मदद मिली. इससे मुझे आत्मविश्वास मिला कि मैं सही फैसले कर रहा हूं.''
भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012 और 2018 में अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता है. धुल ने सफलता का श्रेय टीम प्रयास को देते हुए कहा कि यह उनके और टीम के उनके साथियों के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है. उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ा लम्हा है, सभी ने अच्छा साथ दिया इसलिए टूर्नामेंट जीतना हम सभी के लिए बड़ा लम्हा है. यह टीम प्रयास का नतीजा है, खिलाड़ियों का समर्थन करना अच्छी टीम का संकेत है.''
दादा ने जीता था ओलंपिक गोल्ड अब पोते ने भारत को बनाया U-19 वर्ल्ड चैंपियन
धुल ने कहा, ‘‘हम सकारात्मक मानसिकता के साथ आगे बढ़े. तेज गेंदबाज एशिया कप से ही हमारे लिए शानदार काम कर रहे हैं. रवि कुमार ने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई और राज बावा ने शानदार गेंदबाजी की.'' कप्तान ने बावा की जमकर तारीफ की जिन्होंने फाइनल में 31 रन देकर पांच विकेट चटकाने के अलावा 35 रन भी बनाए. उन्होंने कहा, ‘‘राज बावा की आलराउंडर के रूप में अहम भूमिका है. उसकी मानसिकता काफी अच्छी है और उसे अपने खेल पर भरोसा है. बावा अपनी बाउंसर से बल्लेबाजों को हैरान कर देता है. वह काफी तेज गति से गेंदबाजी करता है.''
U19 World Cup: भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं