T20I Team of the Year 2022: आईसीसी (ICC) ने टी20 टीम ऑफ द ईयर 2022 का ऐलान कर दिया है जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को जगह नहीं मिली है. भारत की ओर से इस टीम में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को जगह मिली है. इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह मिली है. ICC द्वारा चुनी गई टीम में इंग्लैंड के जोस बटलर को विकेटकीपर /ओपनर के तौर पर चुना गया है तो वहीं मोहम्मद रिजवान बतौर ओपनर टीम में शामिल हैं. नंबर 3 पर विराट कोहली तो वहीं नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है.
इसके अलावा नंबर 5 पर ग्लेन फिलिप्स अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. नंबर 6 पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को जगह मिली है. हार्दिक पंड्या और रजा को ऑलराउंडर के तौर पर इस टीम में शामिल किया गया है. सैम कुरेन, वानिंदु हसरंगा भी इस टीम में में शामिल हैं. हारिस रऊफ और जोस लिटिल भी आईसीसी टी-20 टीम में अपनी जगह बना पाने में सफलता पाई है.
The ICC Men's T20I Team of the Year 2022 is here 👀
— ICC (@ICC) January 23, 2023
Is your favourite player in the XI? #ICCAwards
सबसे हैरानी का बात ये है कि पाकिस्तान के कप्तान दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम को शामिल नहीं किया गया है. तो दूसरी ओर पाकिस्तान के हारिस रऊफ और मोहम्मद रिजवान को आईसीसी ने अपनी टी-20 बेस्ट टीम में जगह दी है. दरअसल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बाबर का फॉर्म बेहद ही खराब रहा था. यही कारण है कि पाकिस्तानी कप्तान इस टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं.
ये भी पढ़ें-
संजय मांजरेकर ने कोहली और सचिन को नहीं बल्कि इस दिग्गज को बताया ODI का 'ऑल टाइम ग्रेट बल्लेबाज'
सचिन या विराट? कंगारू कप्तान कमिंस ने साथी खिलाड़ी के सवाल पर चुना इस लीजेंड को
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं