Nitin Menon Remains Only Indian In ICC Elite Panel Of Umpires: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को अपनी वार्षिक समीक्षा के बाद 2026-27 अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए मैच अधिकारियों के पैनल में कोई बदलाव नहीं किया जिससे नितिन मेनन एलीट पैनल अंपायरों की सूची में एकमात्र भारतीय बने हुए हैं. अंपायर चयन पैनल की विस्तृत समीक्षा के बाद आईसीसी ने मौजूदा एलीट अंपायरों और मैच रेफरी के पैनल को बरकरार रखा है. नितिन मेनन वर्ष 2020 से एलीट पैनल का हिस्सा हैं। वहीं, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी के एलीट पैनल में शामिल एकमात्र भारतीय हैं.
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने जारी बयान में कहा,"2026-27 सत्र के लिए एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल को बरकरार रखने का फैसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग की निरंतरता और उच्च मानकों को दर्शाता है." उन्होंने कहा,"आईसीसी की ओर से मैं पैनल के सभी सदस्यों को दोबारा चयनित होने पर बधाई देता हूं."
अंपायर चयन पैनल में आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) वसीम खान अध्यक्ष के रूप में शामिल थे. इसके अलावा इंग्लिश प्रीमियर लीग के पूर्व रेफरी माइक राइली, पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर और अंपायर कोच पीटर मैनुअल तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर शामिल थे.
आईसीसी एलीट पैनल रेफरी (2026-27) : जेफ क्रो (न्यूजीलैंड), रंजन मदुगले (श्रीलंका), एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट (जिम्बाब्वे), रिची रिचर्डसन (वेस्टइंडीज) और जवागल श्रीनाथ (भारत).
आईसीसी एलीट पैनल अंपायर (2026-27): कुमार धर्मसेना (श्रीलंका), क्रिस्टोफर गैफनी (न्यूजीलैंड), एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका), रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड), रिचर्ड केटलबरो (इंग्लैंड), नितिन मेनन (भारत), अल्लाउद्दीन पालेकर (दक्षिण अफ्रीका), अहसान रजा (पाकिस्तान), पॉल राइफल (ऑस्ट्रेलिया), शरफुद्दौला इब्ने शाहिद(बांग्लादेश), रॉडनी टकर (रॉडनी टकर) और एलेक्स व्हार्फ (इंग्लैंड) शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: PBKS vs DC IPL 2026: प्रियांश आर्य का 'पावरफुल' रिकॉर्ड, अब निशाने पर वैभव सूर्यवंशी, तीसरी बार किया खास कारनामा
यह भी पढ़ें: PBKS vs DC IPL 2026: मिचेल स्टार्क को पहली गेंद पर जड़ा छक्का...प्रियांश की नजरें अब जायसवाल के इस तूफानी रिकॉर्ड पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं