रोहित शर्मा ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कमाल का परफॉर्मेंस किया है. हर फॉर्मेट में रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से साबित किया है कि क्यों फैन्स उन्हें हिट मैन के नाम से जानते हैं. रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया के ऐसे बल्लेबाज हैं जिनकी तुलना किसी खिलाड़ी से होती है तो वह एक खबर बन जाती हैं. ऐसे मे ंरोहित की तुलना पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली से हुई है. जिसके बाद खुद युवा पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अपनी बात रखी है. पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली (Haider Ali) ने कहा कि वह भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के प्रशंसक है और उनकी तरह खेलना चाहते हैं लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ तुलना करने से असहज महसूस करते है. हैदर ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में पदार्पण किया और अर्धशतक भी लगाया. उन्होंने कहा कि रोहित एक बहुत ही कुशल खिलाड़ी हैं और उनसे कोई तुलना नहीं की जा सकती है.
हैदर ने कहा कि उन्हें शीर्ष बल्लेबाज के रूप में पहचाने बनाने के लिए लंबा रास्ता तय करना है. हैदर ने कहा, ‘‘ वह एक शीर्ष बल्लेबाज है और जब कोई हमारी तुलना करता है तो मैं असहज महसूस करता हूं. हमारी कोई तुलना नहीं है. वह पहले ही इतना कुछ हासिल कर चुके हैं. इस 20 साल के खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने कई बड़े बल्लेबाजों के वीडियो देख कर खेल को सीखा है. उन्हें रोहित की बल्लेबाजी देखना पसंद है.
Shoaib Malik ने टी-20 में पूरे किए 10 हजार रन, तो वाइफ सानिया मिर्जा बोलीं- 'गर्व है आप पर..'
बता दें हैदर अली (Haider Ali) को पाकिस्तान क्रिकेट का नया भविष्य बताया जा रहा है. हैदर ने अपने पहले ही टी-20 में अर्धशतक जमाने का कमाल किया है. हैदर ने अपने बयान में कहा है कि वो पाकिस्तान की ओर से तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं. हैदर ने कहा कि वो किसी एक फॉर्मेट में बंधकर नहीं रहना चाहते हैं.
Most runs on T20I debut for Pakistan!
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 1, 2020
Haider Ali 53*
Umar Amin 47
Mohammad Hafeez 46
Hussain Talat 41#ENGvPAK pic.twitter.com/lWwN5avh8t
हैदर ने अबतक 21 टी-20 मैच खेले हैं और इस दौरान 511 रन बनाने में सफलता पाई है. टी-20 में पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने 156 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं. टी-20 में 3 अर्धशतक भी ठोकने में सफल रहे हैं. इसके अलवा इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले अली ने 54 रन की पारी खेली थी. हैदर पाकिस्तान की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू मैच में अर्धशतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं