विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2013

भारत की 2015 विश्व कप टीम में खुद को नहीं देख पा रहा था : तेंदुलकर

भारत की 2015 विश्व कप टीम में खुद को नहीं देख पा रहा था : तेंदुलकर
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वह खुद को 2015 विश्व कप की टीम में खुद को नहीं देख पा रहे थे इसलिए भारतीय टीम के हित को देखते हुए उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप से संन्यास लेना उचित समझा।
नई दिल्ली: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वह खुद को 2015 विश्व कप की टीम में खुद को नहीं देख पा रहे थे इसलिए भारतीय टीम के हित को देखते हुए उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप से संन्यास लेना उचित समझा।

इस सीनियर बल्लेबाज ने कहा कि टीम को टूर्नामेंट से पहले सही खिलाड़ियों को ढूंढने के लिए यही करना ठीक था। 2015 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाएगा।

इस 39 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय टीम के खिताब के बचाव करने की कोशिश को देखते हुए उनका वन-डे से संन्यास लेने का फैसला सही था।

पिछले साल दिसंबर में वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तेंदुलकर ने एनडीटीवी से कहा, मुझे लगा कि जब हम 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे तो हमें दोबारा ट्रॉफी उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। मैं खुद को 2015 विश्व कप में खेलते हुए नहीं देख पा रहा था इसलिए मुझे लगा कि मुझे हट जाना चाहिए और टीम को आगे बढ़ना चाहिए तथा 2015 विश्वकप के लिए संतुलित संयोजन बनाना चाहिए।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सचिन तेंदुलकर, वर्ल्ड कप पर सचिन तेंदुलकर, Sachin Tendulkar, Sachin On World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com