How Will Chennai Super Kings Will Qualify for IPL 2026 Playoff: इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट खोकर 187 रन बना लिए थे. सनराइजर्स हैदराबाद के नेट रन रेट से आगे निकलने के लिए चेन्नई को लखनऊ को 150 या उसके अंदर रोकना था. लेकिन हुआ ठीक इसके उलट. चेन्नई 16.4 ओवर में ही मैच हार गई. मिचेश मार्श को कैसे रोका जाए, चेन्नई के गेंदबाजों के पास इसका जवाब नहीं रहा. चेन्नई सुपर किंग्स को इस हार का नुकसान हुआ है और अब उसके सामने प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा है. चेन्नई के अब दो मैच बचे हैं और दोनों उसके लिए करो या मरो के मैच बन गए हैं.
कैसे मिलेगा चेन्नई को प्लेऑफ का टिकट?
चेन्नई सुपर किंग्स के अब 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के बाद 12 अंक हैं. चेन्नई का नेट रन रेट +0.027 का है. मैच से पहले चेन्नई पांचवें स्थान पर थी, लेकिन वो अब एक स्थान नीचे आ गई है और राजस्थान को सीधा फायदा हुआ है. राजस्थान अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में अब दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और राजस्थान से सीधी टक्कर मिल रही है.
चेन्नई अंक तालिका में यहां से टॉप पर फिनिश करेगी, इसकी उम्मीद काफी कम है. चेन्नई अब अधिकतम 16 अंकों तक पहुंच सकती है. उसके दो मैच बचे हैं और दोनों में उसे जीत दर्ज करने पर दूसरे या तूसरे स्थान पर जगह मिल सकती है. हालांकि, पंजाब ने अगर अपने बचे मैच जीत लिए तो चेन्नई चौथे स्थान पर भी फिनिश कर सकती है.
चेन्नई के बचे मुकाबले अब हैदराबाद और गुजरात के खिलाफ हैं. 18 मई और 21 मैच के मैचों को अगर चेन्नई जीती तो उसका प्लेऑफ का टिकट कंफर्म होगा. हालांकि, हैदराबाद अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकती है. लेकिन चेन्नई से हारने पर वह 16 अंकों पर खत्म करेगी. ऐसे में मामला नेट रन रेट पर आकर टिकेगा. तो चेन्नई तीसरे या चौथे स्थान पर खत्म कर सकती है.
अगर चेन्नई को हैदराबाद के खिलाफ हार मिली तो उसे गुजरात को हर हाल में हराना होगा. ऐसे में चेन्नई को यह उम्मीद भी करनी होगी कि राजस्थान को लखनऊ और मुंबई के खिलाफ भी हार मिले. साथ ही पंजाब भी अपने बचे दोनों मैच हार जाए. ऐसे में चेन्नई 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर फिनिश कर सकती है. लेकिन इस सूरत में उसका नेट रन रेट बेहतर होना चाहिए. क्योंकि राजस्थान और दिल्ली में से कोई एक टीम भी 14 अंक तक पहुंच पाएगी.
अगर चेन्नई ने हैदराबाद को हरा दिया लेकिन फिर उसे गुजरात के खिलाफ हार मिली तो भी उसे लिए परेशानी खत्म नहीं होगी. ऐसी सूरत में उसे उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान, दिल्ली और हैदराबाद भी 14 अंकों पर फिनिश करे. चेन्नई चाहेगी कि बेंगलुरु अपने दोनों मैच जीत जाए. साथ ही लखनऊ भी पंजाब को हरा दें. अगर ऐसा हुआ तो चेन्नई का चौथा स्थान कंफर्म होगा.
यह भी पढ़ें: 'यह मेरी जिंदगी...' विराट कोहली ने फिटनेस को लेकर खोला राज, बताया क्यों हमेशा रहते हैं फिट
यह भी पढ़ें: 'संजू सैमसन की झलक...' KKR के स्टार बल्लेबाज को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं