Chennai Super Kings Play off Equation After 8 Wicket Loss vs Gujarat Titans: चेपॉक की पिच पर टॉप ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद अर्धशतक लगाया और चेन्नई सुपर किंग्स को 158 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन गुजरात टाइटंस के मजबूत टॉप ऑर्डर के खिलाफ यह काफी नहीं थी और सीएसके को सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स के अब 8 मैचों में 3 जीत हैं और 5 हार हैं, चेन्नई के 6 अंक हैं और अब उस पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के पास अब 6 मैच बाकी हैं और उसे हार हाल में बाकी सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.
कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट
चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपने बचे हर मुकाबले को बड़े मार्जिन से जीतना होगा. चेन्नई के 6 अंक हैं और वो अगर अपने बचे सभी मुकाबले जीतती है तो उसके अधिकतम 18 अंक होंगे. 18 अंक लाकर भी उसे प्लेऑफ का टिकट मिलेगा, यह कंफर्म नहीं है. ऐसे में उसे यह अपना नेट रन रेट बेहतर रखना होगा, ताकि अगर आखिरी में बात एनआरआर पर आई तो वह बाकी टीमों से आगे निकल सके. बीते कुछ सीजन में हमने देखा कि टीमें 14 या 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचती है. हालांकि, चेन्नई को अगर अपने बचे आखिरी मैचों में से एक में भी हार मिली तो, उसका इस सीजन प्लेऑफ में जाने का सपना टूट सकता है.
खराब शुरुआत के बाद संभली गाड़ी लेकिन फिर...
चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब हुई थी. उसे राजस्थान के खिलाफ सीजन के अपने शुरुआती मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पंजाब ने उसे 5 विकेट फिर बेंगलुरु ने 43 रनों से मात दी. इसके बाद चेन्नई ने जीत का स्वाद चखा. चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया. जबकि कोलकाता को उसने 32 रनों से मात दी. हालांकि, उसे हैदराबाद के खिलाफ 10 रन से हार मिली. लेकिन उसने मुंबई को हराकर फाइट बैक किया. हालांकि, अब उसे गुजरात के खिलाफ 9 विकेट से हार मिली है.
गुजरात को हुआ फायदा
इस मैच की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर थी. उसके 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के बाद 6 अंक थे और उसका नेट रन रेट+0.118 का था. जबकि दिल्ली छठे और गुजरात सातवें स्थान पर थी. गुजरात ने इस जीत के साथ ही दो अहम अंक हासिल किए और अपने नेट रन रेट को भी बेहतर किया. गुजरात इस सीजन के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और उसके 7 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हैं.
यह भी पढ़ें: CSK vs GT: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, 19 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय, धोनी-रैना सब छूटे पीछे
यह भी पढ़ें: CSK vs GT IPL 2026: T20 खेल रहे या टेस्ट! ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 गेंदों में लगाई फिफ्टी, इस अनचाही लिस्ट में बनाई जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं