विज्ञापन

कितने की हैं लॉस एंजेल्स ओलिंपिक 2028 में सबसे कम और सबसे ज्यादा कीमत की टिकटें, क्रिकेट से ओलिंपिक को कितना फ़ायदा?

दिलचस्प बात ये है कि इन टिकटों के लिए 5 मिलियन यानी 50 लाख लोगों ने अपने नाम रजिस्टर करवाये हैं. ढाई साल बाद होनेवाले मैचों के टिकटों के लिए इतने लोगों की टिकटों में दिलचस्पी हैरान करने वाली है.

कितने की हैं लॉस एंजेल्स ओलिंपिक 2028 में सबसे कम और सबसे ज्यादा कीमत की टिकटें, क्रिकेट से ओलिंपिक को कितना फ़ायदा?
olympics in cricket

आईपीएल का 19वां सीज़न एकबार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्टेज बना हुआ है. एक आंकड़े के मुताबिक आईपीएल 2026 को पहले हफ्ते में ही रिकॉर्ड दर्शकों का साथ मिला है. कहा जा रहा है कि पहले हफ़्ते में 515 मिलियन लोगों ने आईपीएल को टीवी और डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म पर देखकर रिकॉर्ड कायम कर दिया है. यानी दुनिया के तकरीबन 6.25 फ़ीसदी लोगों की नज़र भारत के 10 शहरों में चल रहे IPL के क्रिकेट मैचों पर रही है. 

कमाल की बात ये भी है कि ईरान-अमेरिका युद्ध, आर्थिक तंगी, गैस और पेट्रोल को लेकर दुनिया भर में हाहाकार के बीच भी क्रिकेट की लोकप्रियता को शायद ही कोई असर पड़ता दिखा. शायद यही वजह है कि क़रीब सवा दो साल बाद शुरू हो रहे लॉस एंजेल्स ओलिंपिक्स (14-30 जुलाई, 2028) में टी-20 क्रिकेट की कीमतों में अभी से ही उछाल देखने को मिला है. 

सबसे कम कीमत की टिकट तकरीबन 2600 रु की और सबसे ज़्यादा कितने की? 
LA क्रिकेट की प्रारंभिक सूची के अनुसार, पोमोना फेयरग्राउंड्स में प्रारंभिक मैचों के लिए टिकट $28 या तकरीबन 2600 रुपये (आज के डॉलर-रुपये के रेट से) की होंगी. वहीं फ़ाइनल मैच यानी गोल्ड-सिल्वर मेडल के मैच की कीमत $74 यानी 7800 रुपये होगी. फ़ाइनल मैच के महंगे टिकटों की कीमत 500 अमेरिकी डॉलर यानी 45,000 रुपये से ज़्यादा होगी. 

दिलचस्प बात ये है कि इन टिकटों के लिए 5 मिलियन यानी 50 लाख लोगों ने अपने नाम रजिस्टर करवाये हैं. ढाई साल बाद होनेवाले मैचों के टिकटों के लिए इतने लोगों की टिकटों में दिलचस्पी हैरान करने वाली है. ये फ़ैन्स तकरीबन 1.4 करोड़ टिकटों को पाने की होड़ में होंगे. चुने गए टिकट के आवेदकों को एक तय टाइम स्लॉट और खरीद को पूरा करने के लिए 48 घंटे का वक्त मिलेगा. उममीद की जा रही है कि इससे टिकटों की मारामारी और कालाबाज़ारी से बचा जा सकेगा. 

नहीं होंगे सेमीफ़ाइनल मैच, कब होगा फ़ाइनल?
दुनिया भर की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें ओलिंपिक के गोल्ड-सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए अभी से ही बेहद संजीदा नज़र आ रही हैं. अभी से ही हाई इंटेन्सिटी के मैचों के लिए योजनाएं बनने लगी हैं. लॉस एंजेल्स ओलिंपिक में 6 पुरुष और 6 महिला टीमें हिस्सा लेंगी. ऐसे में दुनिया भर के चुनिंदा 90 पुरुष और 90 महिला क्रिकेटरों को ओलिंपियन कहलाने का गौरव हासिल हो सकता है. 

पुरुष और महिला टीमों को तीन-तीन टीमों के दो समूह में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की टीमें एक दूसरे के साथ दो बार मैच खेलेंगी. यानी शुरुआत में 12 मैचों का आयोजन होगा. टूर्नामेंट में कोई सेमीफाइनल नहीं होगा. ग्रुप से मैच जीतनेवाली टीमें अंकों के आधार पर सीधे गोल्ड मेडल के मैच के लिए ग्रैजुएट करेंगी. उपविजेता टीमें ब्रॉन्ज़ मेडल यानी कांस्य पदक के लिए मुक़ाबला खेलेंगी. 

पहला क्रिकेट मैच 12 जुलाई को खेला जाएगा. जबकि, पुरुष और महिला टीमें को फ़ाइनल 20 और 29 जुलाई को खेले जाएंगे. 

ताकि सभी क्रिकेट फ़ैन्स को टिकट खरीदने का मौक़ा मिले
ओलिंपिक्स में क्रिकेट की एंट्री 128 साल बाद हो रही है. लेकिन इसके सबसे छोटे फॉर्मैट को लेकर अभी से ही दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स के बीच ग़ज़ब का उत्साह देखा जा रहा है. साल 1900 में हुए पेरिस ओलंपिक में अपनी एकमात्र उपस्थिति दर्ज कराने के बाद लॉस एंजेल्स में हो रही क्रिकेट की वापसी के दौरान मैच टिकटों के लिए लेयर्ड प्राइसिंग की गई है. आयोजक अब कोशिश कर रहे हैं कि टिकटों की  प्रीमियम मांग और आम लोगों तक इसकी पहुंच के बीच एक बैलेंस भी कायम रहे. क्रिकेटरों को ओलिंपियन बनने और ओलिंपिक का पदक हासिल करने का शानदार मौक़ा मिलेगा तो ओलिंपिक्स के लिए क्रिकेट के जुनूनी फ़ैन्स के ज़रिये इन खेलों की लोकप्रियता बढ़ाने का ये अनूठा मौका साबित होगा. 

ये भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर: 15 साल के वैभव और तब के 16 साल के सचिन ..किसमें कितना है दम ! जानें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com