विज्ञापन

MrBeast से जीते 100,000 डॉलर, फिर हार्दिक पंड्या ने जीता दिल, शो में जीती पूरी रकम कर दी दान

मैदान पर हार्दिक पंड्या अपने खेल से फैन्स का दिल तो हमेशा जीतते ही है लेकिन मैदान के बाहर भी उनके जेस्चर फैन्स का दिल जीत रहे हैं.

MrBeast से जीते 100,000 डॉलर, फिर हार्दिक पंड्या ने जीता दिल, शो में जीती पूरी रकम कर दी दान
हार्दिक पंड्या ने जीता दिल
X (formerly Twitter)

हार्दिक पंड्या क्रिकेट के मैदान पर अपने खेल से फैन्स का दिल तो जीतते ही रहते हैं लेकिन इसके उलट मैदान के बाहर भी हार्दिक अपने व्यवहार से फैन्स का दिल जीत रहे हैं. हाल ही में हार्दिक पंड्या 'मिस्टर बीस्ट' के शो में नजर आए, जहां पंड्या ने कुछ चुनौतियां पूरी की और 100,000 डॉलर का प्राइज मनी जीतने में सफलता हासिल की है. लेकिन इस 100,000 डॉलर के प्राइज मनी को हार्दिक पंड्या ने अपने पास नहीं रखा, हार्दिक ने बड़ा दिल दिखाते हुए पूरी रकम उन ज़रूरतमंद बच्चों को दान कर दी, जिनके पास संसाधनों, शिक्षा और भोजन की कमी है. उन्होंने यह रकम उन बच्चों को दी, और साथ ही आवारा कुत्तों के लिए आश्रय की व्यवस्था करने में मदद के लिए भी यह राशि दान में दे दी है. हार्दिक ने ऐसा कर एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है. 

मैदान पर अपने आक्रामक प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले हार्दिक ने अब यह दिखा दिया है कि मैदान के बाहर भी उनका दिल उतना ही बड़ा है. 100,000 डॉलर की पूरी इनामी राशि दान करने के उनके फैसले ने कई लोगों को प्रेरित किया है 

MrBeast शो में हार्दिक के लिए क्या था चैलेंज

चैलेंज था कि बेसबॉल को स्टेडियम के बाहर मारना था, और जो प्रतिभागी सबसे ज्यादा स्टेडियम के बाहर शॉट लगाता, उसे विजेता घोषित किया जाना था. दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक ने बताया कि उन्होंने पहले कभी बेसबॉल नहीं खेला था. फिर भी भारतीय ऑलराउंडर ने अपनी शानदार हिटिंग क्षमता का प्रदर्शन किया और तीन गेंदों को स्टेडियम के बाहर भेजकर मिस्टरबीस्ट के सामने एक बड़ी चुनौती पेश की, लेकिन आखिरकार, हार्दिक ने यह चुनौती जीत ली और 100,000 डॉलर का इनाम हासिल किया. 

कौन है MrBeast 

मिस्टरबीस्ट, जिनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है, दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूब क्रिएटर्स में से एक हैं. वे मशहूर हस्तियों और एथलीटों को शामिल करके बड़े-बड़े चैलेंज आयोजित करने के लिए जाने जाते हैं. हार्दिक के साथ उनके हालिया कोलैबोरेशन ने क्रिकेट और डिजिटल एंटरटेनमेंट को एक साथ ला दिया, जबकि कैरीमिनाटी की मौजूदगी ने इस क्रॉसओवर में एक भारतीय रंग जोड़ दिया. 

यह भी पढ़ें | क्या कोई तोड़ पाएगा 161.3 km/स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड? शोएब अख्तर ने बताया उस गेंदबाज का नाम, बोले- उम्मीद है .

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी के कॉन्फिडेंस पर खतरा? मोहम्मद कैफ ने गंभीर को दी चेतावनी, बोले- यह अच्छी खबर नहीं है...

यह भी पढ़ें | पहले अजय जडेजा और अब सरदार जी ने वकार यूनुस को नहीं बख्शा, पैर छूने के बाद लगाए लगातार 4 छक्के

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com