विज्ञापन

ऊंचे दाम, फीके पकवान ! IPL 2026 में ये टॉप 5 खिलाड़ी पैसे से मालामाल लेकिन परफॉर्मेंस से कंगाल

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए अपनी तिजोरी खोली थी, अब जब IPL खत्म हो चुका है, तो जानते हैं आईपीएल 2026 के पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस कैसा रहा.

ऊंचे दाम, फीके पकवान ! IPL 2026 में ये टॉप 5 खिलाड़ी पैसे से मालामाल लेकिन परफॉर्मेंस से कंगाल
The 5 Big-Money Flops of IPL 2026

IPL 2026: Performances of top 10 biggest buys:  आईपीएल 2026 खत्म हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर खिताब जीत लिया है, रविवार को अहमदाबाद में हुए फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. इस तरह आरसीबी आईपीएल इतिहस में अपनी खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा करने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन गई है. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद, अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आईपीएल ऑक्शन में खरीदे गए महंगे खिलाड़ियों ने इस सीजन में किस तरह का परफॉर्मेंस किया है. 

कैमरन ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स - ₹25.20 करोड़)
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर साइन किए गए कैमरन ग्रीन इस सीजन पूरी तरह से फ्लॉप रहे, पीठ की पुरानी समस्याओं ने उनकी उपयोगिता को काफी सीमित कर दिया. केकेआऱ को इसका नुकसान उठाना पड़ा,   ग्रीन शुरुआत में गेंदबाजी नहीं कर पाए, जब उन्होंने गेंदबाज़ी की तो 14 से ज्यादा रन प्रति ओवर लुटाए, जिससे केकेआर का समीकरण पूरी तरह से बिगड़ गया. ग्रीन ने 14 मैच खेले और कुल 322 रन बनाए. ग्रीन के खाते में 7 विकेट आए. 


प्रशांत वीर (14.20 करोड़ रुपये)  और कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़ रुपये ) (चेन्नई सुपर किंग्स - कुल मिलकर ₹28.40 करोड़): टीम के मुख्य खिलाड़ियों के महंगे और असफल प्रदर्शन से जूझ रही सीएसके का इन दो युवा खिलाड़ियों पर किया गया भारी निवेश उल्टा पड़ गया. प्रशांत वीर को जितने भी मौके मिले, उनमें वह एक भी विकेट नहीं ले पाए, जबकि कार्तिक शर्मा 6 मैचों में सिर्फ़ 112 रन ही बना पाए. 

लियाम लिविंगस्टोन
हैदराबाद ने लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था. उम्मीद थी कि लियाम लिविंगस्टोन अपने खेल ने मैच को पासा पलटने का काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लिविंगस्टोन को केवल 2 मैच खेलने का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने 15 रन बनाए, 

जोश इंग्लिस

जोश इंग्लिस को लखनऊ ने 8.6 करोड़ में खरीदकर शामिल किया था. अप्रैल में अपनी शादी के कारण वह सीजन का पहला हाफ नहीं खेल पाए, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे हाफ के लिए टीम में शामिल हुए, जोश इंग्लिस ने 5 मैच खेले और कुल 266 रन बनाए .

IPL 2026 में ये शीर्ष 10 पैसे से मालामाल, परफॉरमेंस से कंगाल 

खिलाड़ीकीमतमैच परफॉर्मेंस
कैमरन ग्रीन25.20 करोड़ 14322 रन और 7 विकेट
मथीशा पथिराना18 करोड़1चोटिल हो गए
प्रशांत वीर14.20 करोड़690 रन और 0 विकेट
कार्तिक शर्मा14.20 करोड़11295 रन
लियाम लिविंगस्टोन13 करोड़215 रन
जोश इंग्लिस8.60 करोड़5266 रन
आकिब नबी8.40 करोड़ 50 विकेट
रवि बिश्नोई7.20 करोड़ 911 विकेट
जेसन होल्डर7 करोड़1165 रन और 17 विकेट
वेंकटेश अय्यर    7 करोड़7209 रन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com