विज्ञापन

Hardik Pandya: कपिल देव-सचिन नहीं, हार्दिक पंड्या ने इस भारतीय दिग्गज को बताया अपना रोल मॉडल, फैंस भी चौंके

Hardik Pandya on His Role Model: हार्दिक पंड्या ने बताया कि जब वह क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे थे और बड़े हो रहे थे, तब उनकी प्रेरणा कौन थे.

Hardik Pandya: कपिल देव-सचिन नहीं, हार्दिक पंड्या ने इस भारतीय दिग्गज को बताया अपना रोल मॉडल, फैंस भी चौंके
Hardik Pandya On His Role Model Wasim Jaafer:
  • हार्दिक पंड्या ने अपने क्रिकेटिंग आदर्श के रूप में पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर वसीम जाफर का नाम लिया है
  • उन्होंने बताया कि जाफर उनकी प्रेरणा थे जब वे क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे थे और बड़े हो रहे थे
  • वसीम जाफर को घरेलू क्रिकेट का किंग माना जाता है और उन्होंने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Hardik Pandya on His Role Model: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अक्सर अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने क्रिकेटिंग 'आइडल' के नाम का खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है. रविवार को दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई (BCCI) अवॉर्ड फंक्शन 'नमन' के दौरान, हार्दिक ने किसी विश्व प्रसिद्ध दिग्गज खिलाड़ी के बजाय पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर वसीम जाफर को अपना आदर्श बताया.  इस कार्यक्रम के दौरान मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ एक 'रैपिड-फायर' राउंड चल रहा था. जब हर्षा ने उनसे उनके क्रिकेटिंग हीरो के बारे में पूछा, तो फैंस को उम्मीद थी कि वह सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी या किसी विदेशी दिग्गज का नाम लेंगे. लेकिन हार्दिक ने बिना झिझक वसीम जाफर का नाम लिया.

जाफर क्यों हैं हार्दिक के पसंदीदा?

हार्दिक ने बताया कि जब वह क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे थे और बड़े हो रहे थे, तब जाफर उनकी प्रेरणा थे. वसीम जाफर को घरेलू क्रिकेट का 'किंग' माना जाता है. उन्होंने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 5 शतकों की मदद से 1944 रन बनाए हैं. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम अनगिनत रिकॉर्ड्स दर्ज हैं.

हार्दिक पंड्या ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में जमाया था रंग

T20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पंड्या ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, हार्दिक ने 9 पारियों में 217 रन बनाए, जिसमें 160.74 का स्ट्राइक रेट रहा; इसमें नामीबिया और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई अहम अर्धशतकीय पारियां भी शामिल है, वही गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 9 मैचों में 32.33 की औसत, 8.81 की इकॉनमी रेट और 22 के स्ट्राइक रेट से 9 विकेट लिए.

मैं ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं

खिताबी जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा,"मुझे लगता है कि उस 2024 विश्व कप फाइनल में बहुत कठिनाई थी, बहुत सी चीजें हुई थीं, इसलिए यह मेरी पांचवीं वापसी करने के बारे में अधिक था. मैं हमेशा इसी जीत के लिए जीता हूं. मैंने इसके लिए क्रिकेट खेला है, मैं ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं, मैं भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं. बारबाडोस के बाद मैंने कहा था कि मैं जिस भी ट्रॉफी के लिए खेलूंगा, जीतूंगा. मैंने यह सिर्फ कहने के लिए नहीं कहा, मैं इस पर विश्वास करता हूं और यह सिर्फ इस बात की पुष्टि है कि जो मैंने माना था वह हकीकत में बदल गया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com